विदेश भेजने के नाम पर युवक से 18.7 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का दूसरा आरोपी गिरफ्तार;
BOL PANIPAT :29 अप्रैल 2023, पानीपत, पुलिस अधीक्षक अजीत सिंह शेखावत के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए उरलाना चौकी पुलिस ने विदेश भेजने के नाम पर युवक से 18.7 लाख रूपए की ठगी करने वाले गिरोह के दूसरे आरोपी कैथल जिले के गांव पबनावा निवासी आरोपी नरेश पुत्र पाले राम को गिरफ्तार कर लिया है।
थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि उरलाना चौकी पुलिस ने मामले में नामजद गांव कुराना निवासी आरोपी दीपक पुत्र सुरजभान को गत 24 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी ने गांव पबनावा निवासी अपने साथी आरोपी नरेश पुत्र पाले राम के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी ने बताया था कि ठगी गई कुल राशि में से उसके हिस्से में 3 लाख रूपए आए थे जिसमें से ज्यादातर पैसे उसने खर्च कर दिए। बचे 5 हजार रूपए आरोपी दीपक के कब्जे से बरामद कर रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने आरोपी दीपक को माननीय न्यायालय में पेश कर न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया था ।
उन्होंने बताया कि उरलाना चौकी पुलिस ने आरोपी के सभावित ठीकानों पर दंबिस देते हुए बुधवार को आरोपी नरेश को घरोंडा बस स्टेंड के पास से गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने अपने साथी आरोपी दीपक निवासी कुराना, हिमांशु निवासी नौल्था, राकेश निवासी कुरूक्षेत्र व शुभम व उसकी लीना निवासी कुरूक्षेत्र के साथ मिलकर विदेश भेजने के नाम पर ठगी की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। आरोपी ने उसके हिस्से में आए 5.77 लाख रूपए में से ज्यादातर पैसे खर्च कर दिए। बचे 35 हजार रूपए बरामद कर पुलिस टीम ने रिमांड अवधी पूरी होने पर आरोपी नरेश को शुक्रवार को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से आरोपी को न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।
थाना मतलौडा प्रभारी इंस्पेक्टर सुनील ने बताया कि गत फरवरी में गांव सींक निवासी नरेश पुत्र फतेह सिंह ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायत देकर बताया था कि वह अपने भतीजे अजय को वह विदेश भेजना चाहता था। वह वर्ष 2021 में गांव कुराना निवासी दीपक पुत्र सुरजभान के संपर्क में आया। दीपक कहने लगा वह बच्चों को विदेश भेजने का काम करता है, उसके भतीजे को भी वह विदेश भिजवा सकता है। उसने दीपक की बातों पर विश्वास करके भतीजे के लिए हाँ भर दी। दीपक ने अमेरिका भिजवाने का 26 लाख रूपए खर्चा बताया और 13 लाख रूपए पहले व बाकी पैसे विदेश पहुंचने के बाद लेने की बात कही। विश्वास में आकर उसने भतीजे अजय के कागजात दीपक को देने के बाद 31 अक्तुबर 2021 को 5 लाख रूपए आरटीजीएस व 1 लाख रूपए यूपीआई के माध्यम से दीपक के खाते में डलवाने के साथ ही 2 लाख रूपए कैश दे दिए। पैसे लेने के बाद दीपक ने कहा की वह अब जल्द ही फाइल लगवाकर अजय को विदेश भिजवा देगा।
14 दिसम्बर 2021 को भतीजे अजय को दीपक ने दिल्ली बुलाया और उसी दिन घर आकर 3.50 लाख रूपए और नगद ले लिए। दीपक ने 15 दिसम्बर को फ्लाइंट से भतीजे अजय को युक्रेन भेज दिया और कहा की कुछ दिन युक्रेन रहना होगा बाद में ओगे भेज देंगे। 5 जनवरी 2021 को दीपक 1.57 लाख रूपए और उससे ले गया। इसके कुछ दिन बाद उसने आगे भेजने लिए दीपक से कहा तो कहने लगा आगे बात की हुई जैसे ही बात बनेगी वह बता देगा। इसके कुछ दिन बाद युक्रेन व रसिया के बिच लड़ाई शुरू हो गई। उसने भतीजे की चिंता करते हुए दीपक से बात की तो उसने 5 लाख रूपए और मांगे। 4 मार्च को उसने 5 लाख रूपए ब्याज पर लाकर दीपक को दे दिए। इसके बाद भी दीपक उसको बरगलाता रहा। अन्य कोई रास्ता ना पाकर उन्होंने किसी अन्य जानकार से बात करके भतीजे अजय को स्पेन भिजवा दिया। इसके बाद उन्होंने दीपक से बात की तो कहने लगा वह अजय को अमेरिका नही भिजवा पाएगा और जल्द ही उनके 18 लाख 7 हजार रूपए वापिस कर देगा।
उसने पैसे मांगे तो दीपक हर बार बहाना बनाकर टालता रहा। 12 जनवरी 2023 को उसने बात कर पैसे मांगे तो आरोपी दीपक ने पैसे लोटाने से साफ मना कर दिया। उन्होंने जब शिकायत करने की बात कही तो आरोपी जान से मरवाने की धमकी देने लगा। आरोपी दीपक ने विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी कर उससे 18 लाख 7 हजार रूपए की ठगी कर ली। पीड़त की शिकायत पर आरोपी दीपक के खिलाफ थाना मतलौडा में आईपीसी की धारा 406,420,370 व 24 एमीग्रेशन एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी थी।

Comments