भावना चौक देवी मंदिर रोड से प्रारंभ होगा जनसंपर्क पदयात्रा का दूसरा चरण : सतपाल राणा
BOL PANIPAT : पानीपत ग्रामीण विकास मोर्चा के अध्यक्ष व ग्रामीण हलके के लोकप्रिय नेता भाई विजय जैन के राजनीतिक सलाहकार सतपाल राणा ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी करके बताया है कि कल दिन रविवार सुबह 7:00 बजे से भाई विजय जैन के नेतृत्व में चल रही जनसंपर्क पदयात्रा का दूसरा चरण भावना चौक देवी मंदिर रोड से प्रारंभ होगा जिसमें भाई विजय जैन घर घर जाकर के लोगों की समस्याएं सुनेंगे और यह समस्याएं सरकार के सामने रखेंगे उन को हल कराने का प्रयास करेंगे और लोगों के सुख दुख में शामिल होंगे राणा ने बताया है कि जनसंपर्क पदयात्रा का पानीपत ग्रामीण हल्के में जनता द्वारा भव्य स्वागत और समर्थन किया जा रहा है जिससे पदयात्रा को भारी जनसमर्थन मिल रहा है इसलिए यह पदयात्रा हमने इतवार को सुबह 4 घंटे और शाम को फिर 4 घंटे करने का निर्णय लिया है श्याम की पदयात्रा 5:00 हरि सिंह चौक नूरवाला से शुरू होगी जिसका समापन मोतीराम कॉलोनी में किया जाएगा

Comments