Monday, May 25, 2026
Newspaper and Magzine


जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने समालखा डिवीज़न के पैनल अधिवक्तों के साथ कि मीटिंग

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at June 14, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : समालखा 14 जून-जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, पानीपत मनीषा बत्रा के निर्देशानुसार मंगलवार को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवम् सीजेएम अमित शर्मा ने समालखा सब डिवीज़न के पैनल अधिवक्ताओ के साथ लीगल ऐड केसों को लेकर मीटिंग की इस दौरान अशोक कुमार सिविल जज जूनियर डिवीज़न समालखा मौजूद रहे अधिवक्तों से मुफ्त कानूनी सहायता प्रदान करने के दौरान आने वाली समस्याओं के बारे में पूछा तथा साथ साथ उनका निवारण भी किया.

अधिवक्तों को रोज लीगल ऐड रजिस्टर में उनको दिए हुए केसों की हर तारीख की एंट्री दर्ज करने के निर्देश दिए और उन्होंने अधिवक्तों को जागरूक करते हुए यह भी कहा कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण में आने वाले हर जरूरत मंद को कानूनी सेवाएं प्रदान करना हमारा प्रथम धर्म एवं कार्य है इसको हमें सच्ची निष्ठा के साथ पूर्ण रूप से करना चाहिए

Comments