जरूरतमंद की सेवा प्रभु भक्ति है : प्रवीण जैन.
BOL PANIPAT : समाज सेवा संगठन की ओर से आज बलाना रोड पर जरूरतमंद बच्चो औरतों को को गर्म जैकेट वितरण की मुख्य अतिथि नीरज गोयल ने कहा समाज सेवा संगठन जरूरत मंद को गर्म कपड़े वितरण कर बहुत ही सराहनीय कार्य कर रहा है हम सबको ऐसे संगठन का सहयोग करना चाहिए
संगठन अध्यक्ष प्रवीण जैन ने बताया समाज सेवा संगठन की ओर से इस वर्ष के गर्म कपड़े वितरण अभियान के तहत आज बलाना रोड पर नीरज गोयल की फैक्ट्री व आस पास की फैक्ट्री में रहने वाले बच्चो को गर्म जैकेट वितरण की जैन ने कहा हम बहुत ही भाग्यशाली है हमे आज जरूरतमंद बच्चो को गर्म कपड़े वितरण करने का सौभाग्य मिला और बच्चो की चेहरे पर अपार खुशी थी और अगर किसी की भी नजर में पानीपत के 10 किलोमीटर के एरिए में ऐसा कोई परिवार हो जिसको गर्म कपड़ों की जरूरत है तो 9812863034 पर सम्पर्क करें बताइए हमारी कोशिश होगी जरूरत मंद का कुछ सहयोग हो सके ये अभियान 26 दिसम्बर कुष्ठ आश्रम सोंदापुर 31 दिसम्बर परशुराम धर्मशाला हरी नगर 1 जनवरी राजेन्द्र जैन की फैक्ट्री चंद्र नगर देश राज कालोनी 3 जनवरी श्री विश्वकर्मा मंदिर हरी सिंह चौक 7 जनवरी जैन स्थानक अग्रवाल मंडी 14 जनवरी असंध रोड़ झुग्गी झोपड़ी में व आगे जहां भी बन पाएगा । ये अभियान समाज सेवियों के सहयोग से समाज सेवा संगठन की और से हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी गर्म कपड़े वितरण अभियान 17 दिसम्बर रविवार से शुरू होकर से 14 जनवरी रविवार मकर संक्रान्ति तक चलेगा शास्त्रों में भी वर्णन है जरूरतमंद की सेवा से प्रभु खुश होते हैं बच्चो में बस्ते है भगवान जैन ने कहा सर्दी का मौसम है। बहुत बुजुर्ग औरतें बच्चे खुले आसमान के नीचे झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं और तन पर पूरे कपड़े भी नहीं होते और स्लिम बस्तियों में मजदूर परिवार रहते हैं जो नए गर्म कपड़े खरीदने में सक्षम नहीं होते जबकि हम और हमारे बच्चे घरों में रहते हैं और सभी सुख सुविधा होने के बावजूद भी सर्दी नही जाती हम सबका फर्ज बनता है। ऊपर वाले ने हमें दिया है,जरूरतमंदों की सेवा करनी चाहिए जैसा हम करते हैं वैसा ही हमे लोट कर मिलता है। शास्त्रों में वर्णन भी है किए हुए दान का कई गुना हमे मिलता है और जिसको भी दे नए कपड़े दान करने चाहिए । पुराने कपड़े का कभी दान नही करना चाहिए सभी कहते हैं, इस धरा का इस धरा पर सब धरा का धरा रह जायेगा न कुछ साथ आया है न कुछ साथ जाएगा लेकिन मेरा तो मानना ये है, जैसे विदेश में जाते हैं तो वहां की करेंसी लेनी पड़ती हैं सिर्फ वही चलती है ऐसे ही जो दान धर्म हम यहां करते हैं। उसी का किया फल हमारे साथ जायेगा और वही वहा चलता है और गलत तरीके इकट्ठा किया हुआ धन बरतेगा कोई और और किसी न किसी जन्म में उसका फल हमें ही भुगतना पड़ता है।
जैन ने कहा संगठन की कोशिश रहती हैं,ज्यादा से ज्यादा जरूरतमंद की सेवा होनी चाहिए। संगठन समय समय पर स्कूल में झुग्गी झोपड़ी में स्लम बस्तियों में गर्म कपड़े वितरण अभियान चलाता रहता है,संगठन की कोशिश रहती हैं जरूरत की जगह ही गर्म कपड़े वितरण किए जाए, जरूरत की जगह वाटर कूलर लगाना जरूरतमंद लड़कियों की शादी करवाना दिव्यांगों को व्हीलचेयर हाथ रिक्शा बैसाखी वितरण करना जरुरत मंद के इलाज करवाना स्कूलों में वर्दी व स्टेशनरी वितरण करना समय समय भंडारे लगाना व जरूरतमंद का सहयोग करने की कोशिश रहती है। नर सेवा ही नारायण सेवा है मौके पर प्रवीण जैन गंगा गुप्ता नीरज जैन ,अमित जैन आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Comments