Thursday, September 17, 2026
Newspaper and Magzine


सेवा संकल्प अभियान : भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया व पूर्व महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने बस स्टैंड सिवाह पर दीप प्रज्वलित किया 

By LALIT SHARMA , in Politics , at September 17, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस व जन सेवा के 25 वर्ष पूरे होने की खुशी में अंत्य जनता पार्टी द्वारा सेवा संकल्प अभियान चलाया जा रहा है जिसको लेकर आज देश के हर कोने में हवन यज्ञ करके इस अभियान की शुरुआत की गई और शाम को शहर के नए बस स्टैंड सिवाह पर भारतीय जनता पार्टी के जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया व पूर्व महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आशीर्वाद का दिया पर दीप प्रज्वलित कर इस अभियान की शुरुआत की गई। जिला उपाध्यक्ष नवीन भाटिया ने कहा की नरेंद्र मोदी ने देश के लिए जो नीतियां लागू की है वह अभी तक किसी सरकार ने नहीं की आज मोदी जी की सरकार ने 25 वर्ष पूरे किए हैं पहले गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में और उसके बाद 2014 से प्रधानमंत्री के रूप में सरकार चला जनता के हितों की रक्षा कर रहे है । प्रधानमंत्री जी के 25 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी सेवा संकल्प के रूप में इसे मना रही है यह पखवाड़ा 17 सितंबर से लेकर 17 अक्टूबर तक चलेगा इस पखवाड़े में भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता पूरी मेहनत से लगा हुआ है उन्होंने कहा एक समय में बेटियों को शिक्षित करना अपराध माना जाता था लेकिन महात्मा ज्योति फुले ने इस परंपरा को बदलते हुए बेटियों को शिक्षा दिलवाने का अभियान छेड़ा और उन्हीं की बदौलत आज हमारी बेटियां शिक्षित होकर देश की सेवा कर रही हैं।
पूर्व महामंत्री कृष्ण छौक्कर ने कहा कि आज देश प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में दिन रात तरक्की कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री ने सबका साथ सबका विकास के तहत हरियाणा ही पूरे देश विकास की ओर दौड़ रहा है। सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग को सेवा और सामाजिक सरोकारों से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान को केवल भाजपा संगठन का कार्यक्रम न मानकर हर नागरिक का अभियान बनाया जाना जाएगा, जिसमें सामाजिक संस्थाओं, युवाओं, महिलाओं, व्यापारियों और विभिन्न वर्गों की भागीदारी से अभियान को व्यापक स्वरूप दिया जाएगा। इस अवसर पर चेतन तनेजा,विक्की कत्याल, परविंदर तनेजा, हिमांशु वीरमाणि,रोहित,अजय विज,सुमित वीरमणि, संदीप मैहरा,दीपक कोहली,संजय जुनेजा मौजूद रहे।

Comments


Leave a Reply