Thursday, June 11, 2026
Newspaper and Magzine


खेतों से ट्यूबवेल की तार, मोटर व बिजली के अन्य उपकरण चोरी करने वाले गिरोह का एक आरोपी गिरफ्तार. 3 वारदातों का खुलासा. वारदात में प्रयुक्त बाइक व चोरीशुदा स्टार्टर बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at August 30, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 30 अगस्त 2024, थाना सनौली पुलिस ने खेतों से ट्यूबवेल की तार, मोटर, स्टार्टर, ग्रीफ, इनवर्टर की बैटरी चोरी करने वाले गिरोह के एक आरोपी को वीरवार देर शाम को सनौली रोड पर चर्तुभुज गौशाला के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान नूर मोहम्मद निवासी अर्जुन नगर काबड़ी रोड के रूप में हुई।

थाना सनौली प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि उनकी टीम को वीरवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली थी कि संदिग्ध किस्म का एक युवक बाइक पर चर्तुभुज गौशाला के पास घूम रहा है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नूरमोहम्मद पुत्र सबीर आलम निवासी अर्जुन नगर काबड़ी रोड के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी अपने दो अन्य साथी आरोपियों के साथ मिलकर 28 अगस्त की रात गांव कुराड़ में खेतों से चार पांच ट्यूबवेल से तार व अन्य उपकरण चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना सनौली में देवेंद्र निवासी कुराड़ की शिकायत पर अभियोंग दर्ज है।

थाना सनौली में देवेद्र पुत्र हुकमचंद निवासी कुराड़ ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 28 अगस्त की देर रात अज्ञात चोर उसके खेत में लगे सबमर्सिबल की 50 फुट तार, पड़ोसी राजिंद्र के खेत से 40 फुट तार व एक बैटरा, सुरेंद्र के खेत से 20 फुट तार व स्टार्टर, जितेंद्र के खेत से 20 फुट तार व ग्रीफ व राजेश के खेत से 50 फुट तार चोरी कर ले गए। देवेंद्र की शिकायत पर थाना सनौली में अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपी की पहचान व धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपी नूर मोहम्मद ने उक्त वारदात के अतिरिक्त फरार अपने दोनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर 12 जुलाई की रात नवादा आर के नजदीक यमुना बंधा के पास खेत से दो ट्यूबवलों की मोटर व 23 जून की रात सनौली खुर्द में नवादा रोड पर किताबों की दुकान का शटर उखाड़कर नगदी चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त दोनों वारदात बारे थाना सनौली में अभियोग दर्ज है।

इंस्पेक्टर संदीप ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ में पुलिस को बताया वह और चोरी की वारदात में शामिल फरार उसके दोनों साथी आरोपी नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए तीनों आरोपियों ने मिलकर एकाएक कर चोरी की उक्त तीन वारदातों को अंजाम दिया।
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी नूर मोहमद के कब्जे से चोरीशुदा एक स्टार्टर व वारदात में प्रयुक्त बाइक बरामद कर शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 1 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी ने वारदात में शामिल फरार उसके दोनों साथी आरोपियों के ठीकानों का पता लगा पकड़ने व चोरीशुदा सामान बरामद करने का प्रयास करेंगी।

Comments