मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया
BOL PANIPAT : 16 सितंबर। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा एक जनवरी 2023 को आधारतिथि मानकर मतदाता सूची के संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम जारी किया गया है। जिसको लेकर 20 सितम्बर मंगलवार को बाद दोपहर 4 बजे लघु सचिवालय के प्रथम तल सभागार में उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सुशील सारवान की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया जाएगा। इस बैठक में चारों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की वर्तमान मतदाता सूची के जिस मतदान केन्द्र में मतदाताओं की संख्या 1500 से अधिक है या किसी मतदान केन्द्र का भवन क्षतिग्रस्त होने या किसी अन्य कारण से संशोधित किया जाना है के आधार पर मतदान केन्द्रों का रैशनेलाईजेशन भी किया जाएगा। बैठक में जिला के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के निर्वाचक पंजीयन अधिकारी, सहायक निर्वाचन पंजीयन अधिकारी और सभी मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि भी भाग लेंगे। यह जानकारी तहसीलदार निर्वाचन कार्यालय सुदेश राणा ने दी।

Comments