विज्ञान अंतरसदनीय प्रतियोगिता में राधाकृष्णन सदन ने मारी बाजी
BOL PANIPAT : स्थानीय जी. डी. गोयनका पब्लिक स्कूल में अंतरसदनीय विज्ञान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया. गया। इसमें राधाकृष्णन, विवेकानंद, टेरेसा और टैगोर चारों सदनों के प्रतिभागियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता दो चरणों में संपन्न हुई। पहले चरण में “पिक्चर वर्णन करो” से संबंधित प्रश्न पूछे गए। सभी प्रतिभागियों ने बढ़-चढ़ कर रुचि पूर्वक प्रश्नों के जवाब दिए। श्रोतागण से भी प्रश्न पूछे, उन्होंने भी बड़े उत्साह पूर्वक ढंग से जवाब दिए। राधाकृष्णन सदन से गीतांजलि, ईशा, सृष्टि और दीपिका प्रथम स्थान पर रहे। टेरेसा सदन से जलज, स्वाति, अदवे, नोया ने द्वितीय स्थान हासिल किया।
इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, निर्देशिका मधु अग्रवाल, प्रधानाचार्य ऋतु
सिंह, मैनेजर बलराम शर्मा विज्ञान के अध्यापिका और विद्यार्थी मौजूद रहे। बच्चों का उत्साहवर्धन करते
हुए प्रधानाचार्य ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताओं में बच्चों को भाग लेना चाहिए ताकि उनका सर्वांगीण
विकास हो और उनको कठिन से सरल की ओर ले जाना आसान रहे।

Comments