धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव.
BOL PANIPAT : (19 अप्रैल 2026) सनौली रोड, आदर्श कालोनी स्थित श्री भगवान परशुराम मन्दिर में श्री भगवान परशुराम जन्मोत्सव, आज बहुत धूमधाम और हर्षोल्लास से मनाया गया। इस अवसर पर चले दो दिवसीय कार्यक्रम के अंतर्गत आज दूसरे दिन विशाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें भगवान परशुराम जी के यश का गान किया गया व भण्डारे का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नवीन भाटिया व राजीव जेतली के द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
तत्पश्चात श्री राम मंदिर धाम वार्ड नं. 7 के सदस्यों द्वारा श्री रामचरितमानस पाठ का भोग डाला गया। इस अवसर मुरथल से पधारे स्वामी दयानन्द सरस्वती जी महाराज ने कहा कि मातृ पितृ भक्ति के अनुपम उदाहरण थे भगवान परशुराम जी जिन्होंने पिता आज्ञा के बाद एक क्षण का भी विचार नहीं किया और माता का शीश काट दिया क्योंकि वे अपने पिता के सामर्थ्य को जानते थे और उसके बाद वरदान स्वरूप उन्होंने अपनी माता को पुनः जीवित भी करवा लिया। गुरू गद्दी गाहडू लाल से पधारे महन्त वेदप्रकाश गोस्वामी ने कहा कि ऐसा कहा जाना कि भगवान परशुराम को क्रोध बहुत आता था ऐसा कहना पूर्ण सत्य नहीं है भगवान विष्णु के छठे अवतार व पूर्ण सामर्थ्यशाली ऐसा केवल लीलावश करते थे। ब्रह्मर्षि श्रीनाथ जी महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम अजर अमर हैं वे चाहते तो अकेले ही अत्याचारी रावण का संहार कर सकते थे लेकिन उन्होंने युग की मर्यादा के अनुसार भगवान राम को ही आगे किया। डा. महेन्द्र शर्मा ने कहा कि अक्षय तृतीया का दिन सनातन धर्म में बहुत मायने रखता है इस दिन का विशेष महत्त्व भारतीय ग्रन्थों में बताया गया है। इस अवसर पर प्रधान ईश्वर शर्मा, पं. सतनारायण शर्मा, वेद प्रकाश शर्मा, पिंकल शर्मा, विजय सहगल, रोहित गौतम, ऋतमोहन एडवोकेट, बलवान शर्मा, कृष्ण जुनेजा (कोटू), कृष्ण लखीना, गौरव शर्मा, नन्द किशोर कौशल, हिमांशु शर्मा, पंकज आहुजा, ओमदत्तशर्मा, जोगिन्द्र पाल शर्मा, कुश शर्मा, गौतम शर्मा, कृष्ण लाल अग्निहोत्री, लाल गोस्वामी, संजय शर्मा, राकेश शर्मा, भूषण लाल जेतली, जगदीश लाल जेतली, सोनू शर्मा, कृष्ण लाल शर्मा, अंकुर कौशल, पंकज शर्मा, हरीश शर्मा, अजय शर्मा, प्रमोद शर्मा आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के बाद विशाल भण्डारे का आयोजन किया गया।

Comments