न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब तहसील कैम्प पानीपत की स्टेज पर आज सीता स्वयंवर नाटक का मंचन किया गया।
BOL PANIPAT : 16.10.2023, न्यू रामा कृष्णा ड्रामेटिक क्लब तहसील कैम्प पानीपत की स्टेज पर आज सीता स्वयंवर नाटक का मंचन किया गया।(Sita Swayamvara play was staged today on the stage of New Rama Krishna Dramatic Club Tehsil Camp Panipat.) मुनि विश्वामित्र दशरथ से राम और लक्ष्मण को ताड़का का वध करने के लिए ले जाते हैं। ताड़का, मारीच और सुबाहू का वध करने के बाद उन्हें जनक पुरी से निमन्त्रण प्राप्त होता है और वे राजा जनक की नगरी जनकपुरी में पहुंचते हैं। वहाॅं सीता के स्वयंवर के लिए दूर-दूर से काफी राजा व राजकुमार पहुंचते हैं और अन्त में जीत राम की होती है। आज के मंचन में सीता की भूमिका में हरीश वर्मा, राम – प्रमोद चोपड़ा, लक्ष्मण-सुरेन्द्र चोपड़ा, विश्वामित्र -टोपन दास, जनक-सुभाश धवन रहे तथा रावण की भूमिका में सीताराम रहे। सीता की सखियों ने काफी नाच-गान किया। सखियों में क्रमशः विजय रंगीला, कंवर भान, मोहित मल्होत्रा आदि रहे। जिनका मैकअप व नृत्य देखते बनता था। पंडाल दर्शकों से खचाखच भरा हुआ था और दर्शकों ने आज के नाटक का बहुत आनंद उठाया। अन्त में परशुराम व लक्ष्मण के संवादों ने दर्शकों का मन मोह लिया। परशुराम की भूमिका में धर्मपाल चोपड़ा रहे जिन्होंने बहुत ही गर्मजोशी के साथ अभिनय किया। कोषाध्यक्ष नोतन सोनी ने कहा कि जो भी इस मंच पर सच्चे मन से मन्नत मांगता है, उसकी मन्नत पूरी होती है। मंच संचालन धर्मपाल चोपड़ा ने किया जो लगातार बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ तथा पाॅलीथीन मुक्त भारत पर ज़ोर देते रहे ।

Comments