Thursday, April 16, 2026
Newspaper and Magzine


पौधा रोपण कर जिले भर में मनाया गया श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस।

By LALIT SHARMA , in Politics , at July 6, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 6 जुलाई, जनसंघ संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता और अखंडता के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान दिया था। एक देश में दो विधान, दो निशान, दो प्रधान नही चलेंगे इस नारे को देने वाले मुखर्जी को तत्कालीन सताधीशों ने जेल डाल दिया था। यहीं ने कश्मीर में परमिट प्रणाली का का भी डट कर विरोध किया आज हम कश्मीर में बेरोकटोक जा सकते है नी मुखर्जी के बलिदान से संभव हो पाया।ये शब्द जिला भाजपा अध्यक्ष डा अर्चना गुप्ता ने वार्ड नंबर 11 में ब्रह्म कुमारी आश्रम के सामने नाले पर पोधा रोपण करते हुए कही।विदित हो भाजपा ने जन संघ संस्थापक डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्मदिवस पौधारोपण करके मानने का निर्णय लिया हुआ है। सर्व प्रथम डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर व माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी अमर रहें, वंदे मातरम व भारत माता के जय के नारे लगाए गए। डा अर्चना ने कहा की डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने शिक्षा के भारतीय करण करने के अथक प्रयास किए। उन्होंने कहा की आज मोदी की नई शिक्षा नीति उन्ही के स्वप्न को साकार कर रही है। डा अर्चना ने देश में उधोगिक क्रांति की नींव मिश्रित अर्थव्यवस्था का सिद्धांत दे मुखर्जी ने डाली थी।डा अर्चना ने कहा की प्रधान मंत्री मोदी ने धारा 370 व 35 ए हटाकर मुखर्जी के स्वपन को साकार किया है कश्मीर का भारत में पूर्ण विलय किया है। डा अर्चना ने कहा की हम भी मुखर्जी के रास्ते पर चलते हुए देश एकता अखंडता के लिए सैदव उद्यत्त रहना चाहिए। डा अर्चना ने कहा आज पर्यावरण संरक्षण विश्व की सबसे बड़ी समस्या है। आज पोधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण कर मुखर्जी का जन्मदिवस मनाना भाजपा की समाज के प्रति संवेदनशीलता दर्शाता । उन्होंने कहा की भाजपा केवल एक राजनैतिक दल ही नही अपितु सामाजिक सरोकारों वाला राष्ट्रवादियों का परिवार है। उन्होने आह्वान किया हम अधिक अधिक पौधे रोपे ताकि पर वरण संरक्षण हो सके मुखर्जी को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

जिला मीडिया प्रभारी ईश कुमार राणा ने जानकारी देते हुए बताया की जिले की हर पंचायत मे व शहरों पानीपत वसमालखा में हर वार्ड में पच्चीस पच्चीस पौधे रोप कर मुखर्जी जी का जन्मदिवस मनाया गया। मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर व पुष्प अर्पित कर मुखर्जी को श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। उनके योगदान को याद किया गया। इस अवसर पर मुख्य रूप से जिला भाजपा महामंत्री रविंद्र भाटिया, मंडल अध्यक्ष विजय शर्मा, जिला मीडिया सह प्रभारी विशाल गोस्वामी, सन्नी, निशा, डा हेमा रमन, डा राज रमन वा निखिल अरोरा मौजूद रहे।

गांव बाबेल में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया

गांव बाबेल में ओबीसी मोर्चा भाजपा पानीपत की तरफ से जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया जिलाध्यक्ष एडवोकेट गंगाराम स्वामी ने कहा की पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर पौधारोपण करके यह साबित किया है कि भाजपा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देकर कार्यकर्ताओं के मन में अपने समाज के प्रति उनकी जिम्मेवारी को मूर्त रूप देने का काम कर रही है एक व्यक्ति अपने जीवन में लगभग 30000 पेड़ों जितनी ऑक्सीजन ग्रहण करता है इसलिए सभी ने पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए.

इस अवसर पर ओबीसी मोर्चा उपाध्यक्ष रमेश पंचाल,राजेश नैन, रुकबान चौहान सोनू लाकड़ा, प्रीत, वडाली सुरेश ओड़, राजेश कश्यप आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे.

गांव नोहरा में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया

आज गांव नोहरा में भाजपा किसान मोर्चा पानीपत की तरफ से जनसंघ के संस्थापक डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष में फलदार वृक्षों का रोपण किया गया जिलाध्यक्ष महवीर सिंह दहिया ने कहा की पूरे प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी ने आज श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जयंती पर पौधारोपण करके यह साबित किया है कि भाजपा पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान देकर कार्यकर्ताओं के मन में अपने समाज के प्रति उनकी जिम्मेवारी को मूर्त रूप देने का काम कर रही है एक व्यक्ति अपने जीवन में लगभग 30000 पेड़ों जितनी ऑक्सीजन ग्रहण करता है इसलिए सभी ने पेड़ लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल भी करनी चाहिए मुखर्जी जी ने देश की एकता अखंडता के लिए बलिदान दिया।

कार्यक्रम मे मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई।इस अवसर किसान मोर्चा जिला प्रभारी फूल खरब, सह प्रभारी अरविंद, धर्म पाल जागलान, आजाद खलीला, सेठ पाल नोहरा, मनोज दहिया, अनिल बैनीवाल, दारा सिंह, वीरेंद्र भधाड़ प्रवीण त्यागी, रामभज रावल, आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे

Comments