जिला पुलिस में तैनात 6 मुख्य सिपाही पदोन्नत होकर बने एएसआई व 2 एएसआई पदोन्नत होकर बने सब इंस्पेक्टर. एसपी लोकेंद्र सिंह ने सभी के कंधों पर स्टार लगा पदोन्नति देते हुए दी शुभकामनाएं
BOL PANIPAT : 20 अगस्त 2024, पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने पदोन्नति पाने वाले मुख्य सिपाही सुखवीर, मुख्य सिपाही सोमवीर, मुख्य सिपाही बलजिंद्र, मुख्य सिपाही बालेश, मुख्य सिपाही धर्मराज व मुख्य सिपाही सुशील के कंधों पर स्टार लगा एएसआई पदोन्नत कर व एएसआई वीरेंद्र व एएसआई मनोज को स्टार लगा सब इंस्पेक्टर पदोन्नत करते हुए बधाई दी। उन्होने इस अवसर पर पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों को शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में पुलिस विभाग एवं समाज के लिए उत्कृष्ट कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

पुलिस अधीक्षक लोकेंद्र सिंह ने नव पदोन्नत सभी पुलिसकर्मियों का हौंसला बढ़ाते हुए कहा कि अब विभाग के प्रति उनकी जिम्मेदारी और अधिक बढ़ गई है। और उन्हें पूरा भरोसा है कि वे अपनी जिम्मेदारियों को उचित प्रकार से निभाएगें और इस कसौटी पर खरा उतरेंगे। इस दौरान रीडर सुभाष व सुरक्षा शाखा इंजार्ज अंग्रेज सिंह भी मौजूद रहे।

Comments