Wednesday, July 22, 2026
Newspaper and Magzine


जुआ खेलते दो युवक गिरफ्तार. दाव पर लगी 1200 रूपए की नगदी बरामद.

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 29, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 29 दिसम्बर 2023, थाना पुराना औद्योगिक पुलिस ने इंद्रा कॉलोनी में जुआ खेल रहे दो युवको को काबू किया। आरोपियों के कब्जे से जुआ खेलने में प्रयुक्त एक जोड़ी ताश व दाव पर लगी 1200  रूपए की नगदी बरामद की।

थाना पुराना औद्योगिक प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि पुलिस अधीक्षक श्री लोकेंद्र सिंह आईपीएस के निर्देशानुसार जिला पुलिस द्वारा जुआ सट्टा खाइवाली की वारदातों पर अंकुश लगा आरोपियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया हुआ है। अभियान के तहत शनिवार को थाना पुराना औधोगिक पुलिस की एक टिम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान इंदा कॉलोनी के पास मौजूद थी। टीम को इसी दौरान गुप्त सूचना मिली की इंद्रा कॉलोनी में दो युवक दिवार की आड में बैठकर ताश के पत्तों पर पैसे दाव पर लगाकर जुआ खेल रहे है। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेल रहे दोनों युवकों को काबू कर मौके से एक जोड़ी ताश के पत्ते व दाव पर लगी 1200 रूपए की नगदी बरामद की।
पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान महेश पुत्र फुलच॔द निवासी गोपाल कॉलोनी व सूरज पुत्र हरिराम निवासी इंद्रा कॉलोनी के रूप में बताई।

प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ थाना पुराना औद्योगिक में गैम्बलिग एक्ट के तहत अभियोग दर्ज कर पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस बेल पर छोड़ा गया।

Comments