Monday, May 18, 2026
Newspaper and Magzine


आई.बी.स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम.ए.हिंदी के प्रथम  सेमेस्टर के छह विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त किया. 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at July 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : स्थानीय आई.बी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय के एम. ए.  हिंदी के प्रथम  सेमेस्टर के छह विद्यार्थियों ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के शीर्ष 10 में स्थान प्राप्त कर कॉलेज व अपने माता-पिता का नाम रोशन किया है। एम. ए.  हिंदी के विद्यार्थियों ने 2014 से 2022 तक विश्वविद्यालय में लगातार प्रथम स्थान प्राप्त कर स्वर्ण पदक हासिल किया है। इन वर्षों में लगभग 120 विद्यार्थियों ने शीर्ष 10 में दसवां स्थान प्राप्त कर अनेक क्षेत्रों में अपनी सेवाओं प्रदान कर रहे हैं। इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ. अजय कुमार गर्ग ने सभी छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए कहा है कि महाविद्यालय को गौरवान्वित करने वाले सभी छात्रों  को पारितोषिक वितरण समारोह में सम्मानित किया जाएगा और परंपरा के अनुरूप प्रथम स्थान प्राप्त छात्रों को स्वर्ण पदक प्रदान किया जाएगा | हिंदी विभागाध्यक्षा डॉ. शशि प्रभा जी ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अन्य सभी विद्यार्थियों के प्रेरणा स्त्रोत है | जिस प्रकार उन्होंने मेहनत कर अपने लक्ष्य को प्राप्त किया अन्य विद्यार्थियों को भी उनसे प्रेरणा ले अपना लक्ष्य प्राप्त करना चाहिए |

छात्रा रचना  ने प्रथम स्थान,  छात्र सावन कुमार ने द्वितीय स्थान , छात्रा स्वाति ने चौथा, छात्रा प्रीती ने छठा, छात्रा अंजलि ने  नौवां, छात्रा  मोनिका  ने दसवां स्थान प्राप्त किया। मेरिट सूची में आने वाले विद्यार्थियों ने अपनी सफलता का श्रेय हिंदी विभागाध्यक्षा  डॉ. शशि प्रभा जी, डॉ. गुरनाम, डॉ. सुनीता ढांडा,  डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. जोगेश, डॉ. पूजा मलिक, डॉ. रितु आदि पर अध्यापकों को दिया।

Comments