फायरिंग कर जानलेवा हमला करने का छठा आरोपी गिरफ्तार
BOL PANIPAT , 07 मई: सीआईए थ्री पुलिस ने मतालौडा अनाज मंडी में दुकान के उपर कमरे में दो पक्षों की पंचायत में कहासुनी के बाद फायरिंग कर जानलेवा हमला करने मामले में छठे आरोपी को बुधवार शाम को गिरफ्तार किया। आरोपी पहचान कवि निवासी कौशल के रूप में हुई है।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने पांच साथी आरोपी कवि निवासी अजीत उर्फ जीता, खंडरा निवासी विकास उर्फ विक्की, मतलौडा निवासी सोनू व दीपक और खुखराना निवासी शुभम उर्फ शुभी के साथ मिलकर उक्त जानलेवा हमला की वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी कौशल को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त एक देसी पिस्तौल बरामद कर पांचो आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।
यह है मामला
थाना मतलौडा में मतलौडा निवासी जितेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 9 अक्तूबर 2025 को बाद दोपहर करीब 2:30 बजे वह मतलौडा अनाज मंडी मे दुकान नंबर 35 पर था। मतलौडा निवासी सुरेश ने उसके दोस्त सुरेंद्र को फोन कर अनाज मंडी में पंचायत के लिए बुलाया था। कवि निवासी जीतू ने साजिश रच पुराने विवादो को निपटाने का नाम लेकर पंचायत बुलाई थी। पंचायत में करीब 50/60 लोग मौजूद थे। दुकान के उपर बने कमरे में हो रही पंचायत के दौरान दोनों पक्षो में बहस हो गई। तभी जीतू ने उसको अकेले नीचे आकर बात करने के लिए कहा। जीतू उससे पहले की सीढ़ियों से नीचे उतर गया था। वह सीढ़ियों से नीचे उतरने लगा तो जीतू ने पिस्तौल से उस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। उसको एक गोली दाहिनी बाजू पर लगी। उसके नीचे उतरते ही आरोपियों ने उसे पीछे से धक्का दिया। वह धान की ढ़ेरी पर जाकर गिरा। जीतू ने दोबारा फायरिंग कर उसके पैर की थाई पर एक गोली मारी। अन्य आरोपियों ने लात घुस्सों मारे। उसके दोस्त सुरेंद्र और अन्य को उपर ही बंधक बना लिया और मारपीट की। मंडी में मौजूद अन्य लोगो ने बीच बचाव कर उनको छुड़ाया। उसको इलाज के लिए पानीपत सरकारी अस्पताल लेकर गए बाद में रविंद्रा अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया। शिकायत में बताया उसको उक्त घटना पूरी तरह से नियोजित लगती है। जीतू और उसके साथी जान से मारने की नीयत से हथियार लेकर आए थे। थाना मतलौडा में जितेंद्र की शिकायत पर अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच व आरोपियों की धरपकड़ शुरू कर दी थी।

Comments