Friday, June 12, 2026
Newspaper and Magzine


डकैती की वारदात में शामिल छठा आरोपी गिरफ्तार

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at December 18, 2024 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : 18 दिसम्बर 2024, सीआईए टू पुलिस टीम ने गांव उग्राखेड़ी में हुई डकैती की वारदात में शामिल फरार छठे आरोपी को मंगलवार देर शाम को पुराना बस अड्डा के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान रोहित निवासी डूमरखा जीन्द के रूप में हुई।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी मनीराम निवासी अलुपुर हाल विकास नगर, नसीब निवासी पिल्लू खेड़ा जीन्द, मनीष निवासी बिचपड़ी हिसार, सागर व विकास निवासी कालवा के साथ मिलकर डकैती की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा।
गहनता से पूछताछ करने व वारदात में प्रयुक्त चाकू बरामद करने के लिए पुलिस बुधवार को आरोपी रोहित को माननीय न्यायालय में पेश कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया।

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर फुल कुमार ने बताया कि उनकी टीम में डकैती की उक्त वारदात का पर्दाफास कर गत दिनों आरोपी मनीराम, नसीब, मनीष, सागर व विकास को गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपियों ने अपने साथी आरोपी रोहित निवासी डूमरखा के साथ मिलकर डकैती की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा था।
आरोपियों के कब्जे से 40 लाख रूपये कीमत के 50 तोले सोने के जैवरात 12 चेन, 4 कड़े, 20 अंगूठी, 2 लॉकेट, 15 जोड़ी कानों की बालियां, झूमके, 2 हार, दो कड़े व चांदी की एक मूर्ति व वारदात में प्रयुक्त एक कार व एक बाइक बरामद कर पूछताछ के बाद पांचो आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजने के बाद फरार आरोपी रोहित की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

यह है मामला

थाना चांदनी बाग में गांव उग्राखेड़ी निवासी रविंद्र पुत्र दलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। 4 अगस्त की रात वह घर पर अकेला था। माता पिता घूमने के लिए गए हुए थे और पत्नी गुरूग्राम में नौकरी करती है। देर रात वह घर पर सो रहा था। रात करीब 12:30 बजे 6 बदमाश दिवार फांदकर अंदर घुस आए और उसका सोते हुए का गला दबा लिया। उसकी गर्दन पर चाकू अड़ाकर हाथ परने से बांध दिए। जान से मारने की धमकी देते हुए मारपीट कर चोट मारी। अलमारी से 40 हजार रूपये कैश, 10 तोले सोने के जेवर निकाले। इसके बाद वह उपरी मंजिल पर बने भाई नवदीप के कमरे में गए यहा भी ताला तोड़कर 15 लाख रूपये कैश व 50 तोले सोने के जेवरात निकाल लिए। आरोपी जाते हुए उसका मोबाइल भी ले गए। थाना चांदनी बाग में रविंद्र की शिकायत पर डकैती की विभिन्न धारोओं के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।

Comments