Saturday, May 16, 2026
Newspaper and Magzine


कौशल प्रशिक्षण से बदलेगी युवाओं की दिशा और दशा–उपायुक्त

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at May 16, 2026 Tags: , , , ,

प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करें युवा

राज्य सरकार की बड़ी पहल ,440 बेरोजगार युवक-युवतियों को देगी रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण

अनुसूचित जाति के युवाओं को मिलेगा मुफ्त कौशल प्रशिक्षण

डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने युवाओं से किया आह्वान — कौशल प्रशिक्षण लेकर बनें आत्मनिर्भर

BOL PANIPAT , 16 मई–अनुसूचित जाति के बेरोजगार युवक एवं युवतियों को रोजगार से जोड़ने की दिशा में सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, हरियाणा तथा केंद्रीय पेट्रोरसायन अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (सिपेट), मुरथल के संयुक्त तत्वावधान में कौशल विकास प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया के मार्गदर्शन में इस योजना के अंतर्गत हरियाणा राज्य के अनुसूचित जाति वर्ग के 440 बेरोजगार युवक-युवतियों को निःशुल्क आवासीय रोजगारोन्मुखी कौशल विकास प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उपायुक्त डॉ. विरेंद्र कुमार दहिया ने कहा कि सरकार का उद्देश्य युवाओं को कौशल आधारित प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है ताकि वे रोजगार प्राप्त कर अपने परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर सकें।
उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाए ताकि अधिक से अधिक पात्र युवा इसका लाभ उठा सकें।
सिपेट मुरथल द्वारा तीन माह अवधि के विभिन्न कौशल विकास पाठ्यक्रम संचालित किए जाएंगे। प्रशिक्षण पूरी तरह निःशुल्क एवं आवासीय होगा।
डी एस डब्ल्यू जयपान हुड्डा ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए वर्ष 2026-27 हेतु 223.78 लाख रुपये की राशि स्वीकृत की गई है।
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का हरियाणा निवासी तथा अनुसूचित जाति वर्ग से होना अनिवार्य है। इच्छुक अभ्यर्थी आवश्यक दस्तावेजों सहित सिपेट मुरथल में आवेदन कर सकते हैं तथा ई-मेल के माध्यम से भी आवेदन भेज सकते हैं।
उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने युवाओं से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाकर कौशल प्रशिक्षण प्राप्त करें और रोजगार के बेहतर अवसर हासिल करें।

Comments


Leave a Reply