Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 17, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई .बी स्नातकोत्तर महाविद्यालय पानीपत में बीकॉम द्वितीय वर्ष में स्लोगन राइटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 9 विद्यार्थियों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर  परनीत कौर रही। विद्यार्थियों ने दो विषय पर स्लोगन लिखें जिसमें पहला विषय योगा  और दूसरा  इलेक्ट्रिसिटी कंजर्वेशन था ।

इस अवसर पर कॉलेज प्राचार्य डॉ अजय कुमार गर्ग ने कहा इस प्रकार के आयोजनों से विद्यार्थियों का आत्मविश्वास बढ़ता है। इस आयोजन में कॉमर्स विभाग अध्यक्ष डॉ सुनित शर्मा ने भी बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों में उन्हें बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। इस प्रतियोगिता का संचालन बीकॉम द्वितीय वर्ष सेक्शन ए की मेंटर प्रोफेसर रीना रानी ने किया। इस प्रतियोगिता का परिणाम इस प्रकार रहा -प्रथम स्थान पर परनीत कौर ,द्वितीय स्थान पर कनिका और सक्षम, तृतीय स्थान पर उपवन त्यागी और एशलीन कौर रही।

Comments