लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का आयोजन
मुख्य वक्ता: श्री प्रकाश जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री
- विशिष्ट अतिथि: अरविंद धूमल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र
शुभ आदेश मित्तल, सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र
रमन सलूजा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष
- अध्यक्षता: भीम राणा सुप्रसिद्ध उद्योगपति
- उद्योग जगत की छोटी से छोटी समस्या के भी समाधान के लिए निरंतर प्रयासरत है लघु उद्योग भारती: श्री प्रकाश जी
- सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम राष्ट्र के विकास और अर्थव्यवस्था का सशक्त आधार है : श्री प्रकाश जी
BOL PANIPAT, 10 जून. लघु उद्योग भारती द्वारा आयोजित लघु उद्यमी सम्मेलन का सफल आयोजन एसडी पीजी कॉलेज पानीपत समापन हो गया । बतौर मुख्य वक्ता श्री प्रकाश जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने सभी का मार्गदर्शन किया । सम्मेलन में विशिष्ट अतिथि के रूप में अरविंद धूमल अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, शुभ आदेश मित्तल सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र, और रमन सलूजा हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने शिरकत की । कार्यक्रम की अध्यक्षता भीम राणा सुप्रसिद्ध उद्योगपति पानीपत ने की । सम्मेलन में 250 से अधिक उद्योगपतियों और विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया जिनमें प्रदेश महामंत्री मनोज रंगटा, सेक्टर 29 के प्रधान भगवान अग्रवाल, अतुल मित्तल, एचसी धामू, विनोद धमीजा, विनोद खंडेलवाल, राजीव अग्रवाल, अनिल मित्तल, वीर भान सिंगला, अजय गुप्ता, मनोज अरोड़ा, महेश थरेजा, महेंद्र कंसल, सतिन्द्र गुलिया, राजपाल, नितिन अरोड़ा, जगदीश जैन, ललित जैन, अजय बंसल, अनूप गर्ग, दिनेश गोयल, महेंद्र अग्रवाल, प्रमोद बंसल आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे । सम्मेलन को लघु उद्योग भारती पानीपत के अध्यक्ष कपिल गुप्ता और प्रभारी भूपेन्द्र शर्मा का विशेष सहयोग प्राप्त रहा । मंच संचालन कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती पानीपत ने किया । इस सम्मेलन का मुख्य उदेश्य उद्योग जगत की वर्तमान परिस्थितियों पर मंथन करना, वर्तमान समय में उद्योग जगत के सामने खड़ी समस्याओं और चुनौतियों पर चर्चा करना, इन समस्याओं के त्वरित समाधान और भविष्य के लिए दूरगामी योजनाओं एवं निराकरण पर गंभीर मंथन करना रहा ।
श्री प्रकाश जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री ने ‘एमएसएमई: वर्तमान परिदृश्य, समस्याएं एवं उनके त्वरित एवं दूरगामी समाधान’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत करते हुए कहा कि अतीत से लेकर वर्तमान तक भारत के औद्योगिक एवं आर्थिक विकास को समझना नितांत आवश्यक है । हमारे देश को विदेशी आक्रान्ताओं ने जिस प्रकार से लूटा उसका परिणाम यह रहा कि आज़ादी के बाद लगभग शून्य से इस देश ने अपनी विकास यात्रा को प्रारम्भ किया । परन्तु आज यही देश दुनिया की शीर्ष अर्थव्यवस्थाओं में से एक है और उद्योगों के भिन्न-भिन्न क्षेत्रों में हम आत्मनिर्भरता की और अग्रसर है । जरुरत बस दृढ निश्चय और निरंतरता की है । उन्होंने सभी उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे अपनी सारी समस्याओं की जानकारी लघु उद्योग भारती संगठन तक पहुंचाएं और लघु उद्योग भारती उनके समाधाओं हेतु कोई कसार नहीं छोड़ेगा । बेशक कुछ समस्याओं का समाधान तत्काल एवं त्वरित हो जाता है और कुछ समस्याओं का हल समय के साथ होता है ।
अरविंद धूमल, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष एवं समन्वयक उत्तरी क्षेत्र ने लघु उद्योग भारती संगठन के मूल उदेश्यों, कार्यप्रणाली और औद्योगिक विकास में लघु उद्योग भारती के योगदान पर तथ्यों के साथ जानकारी दी । लघु उद्योग भारती एक ऐसा संगठन है जिसमें वर्तमान में देशभर में 70 हज़ार से अधिक सदस्य है । समाज के क्षेत्र में औद्योगिक विकास से जुड़ा यह एक सबसे बड़ा संगठन है जिसकी इकाईयां पूरे भारत वर्ष में फैली हुई है ।
शुभ आदेश मित्तल सदस्य अखिल भारतीय कार्यसमिति एवं सह-समन्वयक उत्तरी क्षेत्र ने सभी उद्योगपतियों से आह्वान किया कि वे अपनी समस्याओं को लघु उद्योग भारती संगठन तक पहुंचाएं । उनकी छोटी-छोटी कठिनाइयों के निवारण हेतु उन्हें सरकार और नीतिगत संस्थाओं तक पहुंचायां जाएगा । लघु उद्योग भारती उद्यमियों को उचित प्रोत्साहन एवं सहयोग हेतु निरंतर प्रयासरत है ।
रमन सलूजा, हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि लघु उद्योग भारती हरियाणा में प्रांत और जिला स्तर पर सक्रियता के साथ कार्य कर रही है और जिला स्तर कि लघु उद्योग भारती की इकाईयों को भी चाहिए कि वे इसमें सक्रियता के साथ अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें और इसमें लघु उद्योग भारती उनके साथ है । इसके लिए सभी जिला इकाइयों के साथ समन्वय स्थापित किया जा रहा है । प्रत्येक उद्योग कि अपनी-अपनी विशेषताएं और समस्याएं है । इसलिए प्रत्येक जिले की इकाइयों की सक्रियता और भागीदारी नितांत आवश्यक है । सभी उद्योगपतियों को लघु उद्योग भारती द्वारा पूर्ण सहयोंग और मदद प्रदान की जायेगी ।
मनोज रंगटा, प्रदेश महामंत्री ने लघु उद्योग भारती के भविष्य पर विस्तार से बताते हुए बताया कि आगामी समय में लघु उद्योग भारती पूरे देश में भिन्न क्षेत्रों में लघु उद्योगों की समस्याओं के निदान में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेगा और समस्याओं के निदान में इसकी एक प्रमुख भूमिका बनी रहेगी ।
कार्यक्रम में पानीपत जिले के उद्योगपतियों को भी उद्योगों से जुड़े सुझावों को साझा करने के लिए आमंत्रित किया गया और इन पर गंभीरता के साथ मंथन हुआ ।
भीम राणा अध्यक्ष ने पानीपत कि समस्त औद्योगिक उपस्थिति को लघु उद्योग भारती सम्मेलन का हिस्सा बनने पर धन्यवाद दिया । उन्होनें संतोष व्यक्त किया कि उद्योगों की चिंता करने हेतू ऐसे सामाजिक संस्थान भारत देश में कार्य कर रहे है । यह कार्यक्रम पानीपत के सभी उद्योगों को लघु उद्योग भारती से जुड़ने के लिए और भी प्रेरित करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण विश्वास है ।
कपिल गुप्ता अध्यक्ष लघु उद्योग भारती पानीपत ने पानीपत जिला इकाई कि ओर से सम्मेलन में उपस्थित समस्त उपस्थिति का आभार व्यक्त किया । पानीपत एक औद्योगिक नगरी है और टेक्सटाइल यहाँ का प्रमुख उद्योग है और यही यहाँ की जीवन-रेखा है । हाल ही में पानीपत टेक्सटाइल से सम्बंधित कुछ सुझाव लघु उद्योग भारती के माध्यम से केंद्र सरकार के सम्बंधित विभाग को दिए गए थे जिन्हें स्वीकार भी किया गया । पानीपत की एक और बड़ी उपलब्धि की और ध्यान खेंचते हुए उन्होनें कहा कि लघु उद्योग भारती के दो सदस्यों को नेशनल टेक्सटाइल डिवीज़न में ईएम के पद पर सुशोभित किया गया है जिनके नाम अतुल मित्तल और अजय बंसल है और ये पूरे पानीपत औद्योगिक जगत के लिए हर्ष और गर्व का विषय है । उन्होनें कहा कि लघु उद्यमी सम्मेलन उद्योग जगत में नव उर्जा का संचार करेगा ऐसा उन्हें पूर्ण भरोसा है । पानीपत जिले में आयोजित यह सम्मेलन विशेष महत्व रखेगा ।

Comments