Tuesday, February 10, 2026
Newspaper and Magzine


स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनाई

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at March 17, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : स्माइल फाउंडेशन सोसाइटी ने दिव्यांग बच्चों के साथ होली मनाई। यह वे बच्चे हैं जो सुन और बोल नहीं सकते उनको अपनेपन का एहसास करवाने के लिए आज स्माइल फाउंडेशन के सदस्यों ने इन बच्चों के साथ होली मनाई।सदस्यों ने बच्चों के साथ डांस किया,एक दूसरे को रंग लगाया व उनको खाद्य सामग्री दी गई।इस अवसर पर पार्षद लोकेश नांगरु  ने कहा होली का त्यौहार प्रेम, भाईचारे, उत्साह, सौहार्द, एकता का पर्व है।

होली नए पुराने गिले-शिकवे मिटाकर आपसी रिश्ते सुधारने का मौका देती है बल्कि हमें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने का भी काम करती है। इस पर्व का सामाजिक सांस्कृतिक और पारंपरिक महत्व है। युवा मोर्चा अध्यक्ष बलविंदर आर्य ने कहा इस तरह के कार्यक्रमों में लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशी व्यक्त करते हैं हम सभी को इस पर्व का महत्व समझना चाहिए और होली के मूल संदेशों का प्रचार प्रसार करना चाहिए।यह त्योहार वास्तव में एक प्रकार से रंगों का जश्न है ।जो संपूर्ण देश में उत्साह और उल्लास से मनाया जाता है।

स्माइल फाउंडेशन के अध्यक्ष सुनीता सिवाच ने कहा की होली का त्यौहार बहुत ही बहुमूल्य है जिसे मनाना हमारी धार्मिक परंपरा है यह दिन संस्कृति और सभ्यता से जुड़ा हुआ है जो हमारी प्राचीन रीति-रिवाजों का अभिन्न अंग है इस दिन को लोग अक्सर रंगों का त्योहार कहते हैं।दिशा दिव्यांग स्कूल की प्रिंसिपल सीना शर्मा ने कहा कि अच्छा लगता हैं जब इन बच्चोंके साथ ऐसे प्रोग्राम किये जाते हैं।इस मौके पर विनय मालिक,विपुल धीमान, प्रदीप वर्मा,गिरीश शर्मा,सुनील कपूर,अभिषेक, विकास,जे.एस पूनिया,जितेंद्र, वीरेंद्र शर्मा, सागर ताग्रा,पंकज शर्मा ,तरुणा शर्मा,नरेंद्र गार्ड आदि मौजूद रहे

Comments