Sunday, April 26, 2026
Newspaper and Magzine


चार दिवसीय प्रदर्शनी “कहानियों से संस्कार – राम कृष्ण कथा संगम” का सफल समापन हुआ।

By LALIT SHARMA , in SOCIAL , at October 31, 2025 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : इनरव्हील क्लब पानीपत मिडटाउन द्वारा बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल में आयोजित चार दिवसीय प्रदर्शनी “कहानियों से संस्कार – राम कृष्ण कथा संगम” का आज सफल समापन हुआ। यह प्रदर्शनी 28 से 31 अक्टूबर 2025 तक आयोजित की गई थी।

कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय महापौर कोमल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में किया। उद्घाटन अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में रजनी गुप्ता, जिला संरक्षण अधिकारी (बाल विवाह निषेध अधिकारी), महिला थाना पानीपत, जो वर्तमान में सोनीपत जिले का अतिरिक्त प्रभार भी संभाल रही हैं, तथा एडवोकेट पद्मा रानी, पूर्व चेयरपर्सन चाइल्ड वेलफेयर कमेटी पानीपत उपस्थित रहीं।
एडवोकेट पद्मा रानी ने बाल अधिकारों की रक्षा हेतु सात वर्षों तक समर्पित भाव से कार्य किया और वर्तमान में भी महिला एवं बाल मामलों से जुड़े प्रकरणों को निष्ठा से देख रही हैं।

समापन अवसर पर क्लब अध्यक्ष रूपाली चोपड़ा, संपादक श्वेता मिगलानी, क्लब सदस्य अंजू , स्कूल प्रिंसिपल अनुपमा शाह और वाइस प्रिंसिपल संगीता शर्मा उपस्थित रहीं।

क्लब अध्यक्ष रूपाली चोपड़ा ने बताया कि इस प्रदर्शनी का मुख्य उद्देश्य बच्चों में भारतीय संस्कृति, नैतिक मूल्यों और प्रेरणादायक जीवन शिक्षाओं का संवर्धन करना है। उन्होंने कहा कि पारंपरिक कलाओं के माध्यम से धार्मिक कथाओं को समझना आज की पीढ़ी के लिए अत्यंत आवश्यक है।

प्रयागराज की पारंपरिक मिट्टी कला के माध्यम से बच्चों को भगवान श्रीराम की मर्यादा और श्रीकृष्ण के उपदेशों से अवगत कराया गया। रूपाली गुप्ता (चुलबुल चिड़िया) द्वारा तैयार की गई सुंदर झांकियों ने बच्चों को भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की जीवंत झलक दिखाई।

आज के आधुनिक युग में जहाँ संस्कारों का महत्व धीरे-धीरे कम होता जा रहा है, वहीं इस प्रदर्शनी ने यह सोचने पर विवश किया कि क्या हम अपने बच्चों तक अपने संस्कार पहुँचा पा रहे हैं।

बाल विकास स्कूल, आर्य गर्ल्स स्कूल, गुरु ब्रह्मानंद स्कूल, गुरु द्रोणाचार्य स्कूल तथा बाल विकास प्रोग्रेसिव स्कूल के लगभग 1000 बच्चों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया और रामायण व कृष्ण लीला से जुड़े प्रसंगों को बड़ी रुचि से जाना।

Comments