Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


पीआरपीसी ने करनाल और पानीपत जिले के 96 दिव्यांगजनों को मोटर चालित तिपहिया साइकिलों का किया वितरण.

By LALIT SHARMA , in Business SOCIAL , at March 27, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत एवं करनाल जिले के आसपास के गांवों के जरूरतमंद दिव्यांगजनों की मदद करने हेतु इंडियनऑयल की पानीपत रिफाइनरी एवं पेट्रोकेमिकल कॉम्प्लेक्स (पीआरपीसी) ने भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) के माध्यम से वर्ष 2025-26 के लिए कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत हुए समझौते के तहत आज दिनांक 27 मार्च, 2026 को आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में 96 मोटर चालित तिपहिया साइकिलों का वितरण किया। कार्यक्रम का आयोजन पानीपत रिफाइनरी की मिनी स्मार्ट सिटि के ओफिसेर्स क्लब में किया गया था। 

एम एल डहरिया, कार्यकारी निदेशक एवं रिफाइनरी प्रमुख, (पीआरपीसी) ने ओमप्रकाश, मुख्य महाप्रबंधक (मानव संसाधन), पीआरपीसी, संजय कुमार, महाप्रबंधक (मानव संसाधन), पीआरपीसी, विवेक शर्मा, वरिष्ठ प्रबंधक, (मानव संसाधन),  हरमेश, जिला प्रशिक्षण अधिकारी, स्वपनेनदु कुमार रथ , एलिम्को,  एवं अन्य गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति में पानीपत एवं करनाल जिले के आसपास के गांवों के 96 जरूरतमंद दिव्यांगजनों को निशुल्क मोटर चालित तिपहिया साइकिलें प्रदान की। पीआरपीसी ने एलिम्को को कॉर्पोरेट सामाजिक दायित्व के अंतर्गत लगभग 64.40 लाख रूपये इस प्रोजेक्ट के लिए प्रदान किए हैं। इस कार्यक्रम में पंजीकरण के लिए एलिम्को द्वारा पानीपत एवं करनाल जिले के आस पास के स्थानों में परीक्षण शिविर आयोजित किए गए थे। 

इस अवसर पर एम एल डहरिया ने अपने संबोंधन में कहा कि पीआरपीसी इंडियनऑयल के मूल मूल्य “राष्ट्र- प्रथम संरक्षण एवं विश्वास” के तहत आज इस नेक काम को किया है। उन्होंने बताया कि पीआरपीसी की यह निःस्वार्थ सेवा दिव्यांगजनों के लिए आत्मनिर्भर बनने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे उन्हें अपनी आजीविका अर्जित करने में सुविधा मिलेगी। उन्होंने आगे कहा कि इस पहल से न केवल दिव्यांगजन सशक्त होंगे, बल्कि वे देश के समावेशी विकास में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दे सकेंगे। एम एल डहरिया ने दिव्यांगजनों का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें अपने परिवार और स्वयं के लिए आगे बढ़कर कुछ कर दिखाने की प्रेरणा दी।

पीआरपीसी की इस निस्वार्थ सेवा के जरिए दिव्यांगजनों को आसानी से अपनी आजीविका अर्जित कर आत्मनिर्भर बनने और साथ ही देश के समावेशी विकास के लिए उन्हे अपना योगदान देने में बहुत बड़ी सहायता मिलेगी। उन्होने दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और अपने परिवार एवं खुद के लिए कुछ कर दिखाने का होंसला बढ़ाया।  

सभी दिव्यांगजनों ने इंडियनऑयल की पीआरपीसी के प्रबंधनवर्ग से मिल रहे लगातार सहयोग के लिए अपने अभार प्रकट किया।

Comments