Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


सामाजिक संस्थाएं समाज परिवर्तन की सशक्त कड़ी: उपायुक्त डॉ. विरेंदर कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 8, 2026 Tags: , , , , , ,

-फैला उजियारा फाउंडेशन का सेवा संकल्प सराहनीय, जिले के लिए प्रेरणास्रोत

BOL PANIPAT , 8 जनवरी। जिले की प्रमुख सामाजिक संस्था फ़ैला उजियारा फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने गुरुवार को उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया से जिला सचिवालय में शिष्टाचार मुलाकात कर संस्था द्वारा वर्ष भर में किए गए सामाजिक कार्यों से अवगत कराया व बुके देकर स्वागत किया।

  उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास में सामाजिक संस्थाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। फैला उजियारा फाउंडेशन द्वारा पर्यावरण संरक्षण, नशा मुक्ति, दिव्यांग कल्याण और गरीब बेटियों के सशक्तिकरण जैसे क्षेत्रों में किए जा रहे प्रयास वास्तव में प्रशंसनीय हैं। यदि हर संस्था इसी भावना से कार्य करे तो समाज में सकारात्मक बदलाव निश्चित है। उपायुक्त डॉ दहिया ने कहा कि प्रशासन सदैव ऐसे जनहित कार्यों में सहयोग के लिए तत्पर रहेगा।

    फैला उजियारा फाउंडेशन अध्यक्ष कुमारी रंजीता कौशिक ने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल सहायता करना नहीं, बल्कि समाज को आत्मनिर्भर और जागरूक बनाना है। हमें गर्व है कि इस वर्ष हमने पर्यावरण संरक्षण, 17 दिव्यांग जनों के सर्टिफिकेट, 12 गरीब बेटियों की शादी, नशा मुक्ति और स्वास्थ्य सुविधाओं जैसे क्षेत्रों में ठोस कार्य किए।

    उन्होंने कहा कि उपायुक्त महोदय का मार्गदर्शन हमें और बेहतर कार्य करने की प्रेरणा देता है। आने वाले समय में संस्था समाज के अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। उपायुक्त डॉ विरेंदर कुमार दहिया ने सामाजिक संस्था अध्यक्ष को भविष्य में भी समाज हित के लिए और बेहतर करने के लिए कहा व अपनी शुभकामनाएं दी।

Comments