Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


सामान्य पर्यवेक्षक ने अधिकारियों के समक्ष करवाया ईवीएम का डेमो.

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 20, 2024 Tags: , , , ,

-आम चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व सफलतापूर्वक कराना हम सबकी बड़ी जिम्मेदारी: सामान्य पर्यवेक्षक।

-चारों विधानसभा क्षेत्रों के पीठासीन अधिकारियों, पॉलिंग अधिकारियों और सैक्टर ऑफिसर का दूसरा पायलट रिहर्सल अलग अलग स्थान पर किया गया

-मॉक पोल के संदर्भ में अधिकारियों को विस्तारपूर्वक दी गई जानकारी।

BOL PANIPAT , 20 सितम्बर। विधानसभा आम चुनाव को लेकर शुक्रवार को पानीपत ग्रामीण, पानीपत शहर, इसराना विधानसभा क्षेत्र और समालखा विधानसभा क्षेत्र के पीठासीन अधिकारियों, पॉलिंग अधिकारियों और सैक्टर ऑफिसर की दूसरी पायलट रिहर्सल चार अलग अलग स्थानों पर कराई गई। रिहर्सल के दौरान अधिकारियों को मॉक पोल के संदर्भ में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। पायलट रिहर्सल में अधिकारियों को ईवीएम का डेमो समान्य पर्यवेक्षक के सामने दिया गया।    
पायलट रिहर्सल में जनरल आब्जर्वर ने अधिकारियों को चुनाव के संदर्भ में जानकारियां उपलब्ध कराते हुए चुनाव बुकलैट का गंभीरता से अध्ययन करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विधानसभा के आम चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व सफलतापूर्वक कराना हम सबकी जिम्मेदारी है। उन्होंने डयूटी के प्रति ईमानदारी बरतने व डयूटी को पूजा की तरह करने के निर्देश दिए।
नोडल ऑफिसर ब्रह्मïप्रकाश ने अधिकारियों को मॉकपोल के दौरान समय पर पहुंचने व उनको जो चुनावी किट का समय पर मिलान करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मॉकपोल चुनाव प्रक्रिया का बड़ा हिस्सा है। इसमें किसी भी प्रकार की कोताही न बरतें। मॉकपोल की वीडियोग्राफी नहीं होगी। उन्होंने सभी अधिकारियों से अनुरोध किया कि वे पायलट रिहर्सल में जो जानकारियां दी गई है उनका पालन निश्चित रूप से करेंगे। इस मौके पर जिन अधिकारियों की डयूटी चुनाव में लगी है उन्हें फार्म 12 भी उपलब्ध कराये गए व शीघ्रता से उन्हें भरने व जमा कराने के निर्देश दिए गए। पायलट रिहर्सल के दौरान सीईओ जिला परिषद नरेद्र मलिक, एमडी शुगरमील मनदीप सिंह, पानीपत ग्रामीण विधान सभा के रिटर्निग अधिकारी एवं एसडीएम ब्रहम प्रकाश, निर्वाचन तहसीलदार सुदेश राणा के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments