प्रदेश की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक सभी दिव्यांगजनों के लिए प्रेरक है : मुख्यमंत्री
BOL PANIPAT : 10 अप्रैल। प्रदेश के एक लाख 80 हजार से नीचे की आय के परिवारों की एक वर्ष में प्रारम्भिक मेडिकल चिकित्सा जांच करवाई जाएगी ताकि प्रारम्भिक समय में ही बिमारी का पता चल सके और बिमारी बढऩे से पहले उसका ईलाज भी करवाया जा सके। यह बात मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने पानीपत में गुरू देव सुदर्शन लाल महाराज के जन्म शताब्दी वर्ष कार्यक्रम में बतौर मुख्यअतिथि बोलते हुए कही। यह कार्यक्रम भारत विकास परिषद और जैन समाज द्वारा सयुंक्त रूप से आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहरलाल ने दिव्यांगजनों को कृत्रिम उपकरण भी वितरित किए।
उन्होंने कहा कि जैन समाज और भारत विकास परिषद द्वारा किए गए सामाजिक कार्यो से प्रेरणा मिलती है। प्रदेश सरकार द्वारा इन्हीं सामाजिक कार्यो को आगे बढ़ाते हुए पिछले 8 वर्षो में दिव्यांगजनों को करीब 8 करोड़ रूपये के कृत्रिम उपकरण वितरित किए गए हैं। यही नहीं विभिन्न गैर सरकारी संगठनों को 44 करोड़ रूपये उपलब्ध करवाए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा इसका बजट भी बढ़ाया गया है। सरकार द्वारा दिव्यांगजनों के लिए रैडक्रास की ओर से चलाए जा रहे 15 केन्द्रों को भी ले लिया गया है और उनका सारा खर्च सरकार उठा रही है। सरकार ने 45 बाल आश्रम अनाथालय भी चलाए हैं जिनमें अनाथ बच्चों के लिए 18 वर्ष तक शिक्षा का प्रावधान रखा गया है। यही नहीं 18 से 25 वर्ष तक भी उनकी आगे की शिक्षा और पूरा खर्च सरकार वहन करती है। सरकार ने हरिहर योजना के तहत इन अनाथ लडक़े और लड़कियों के लिए ग्रुप सी और डी में नौकरी का प्रावधान करके उनके रहने के लिए मकान और शादी का खर्च भी देने का प्रावधान किया है। प्रदेश की दिव्यांग खिलाड़ी दीपा मलिक सभी दिव्यांगजनों के लिए प्रेरक है, जिन्होंने पेराऔलम्पिक में प्रदेश को पदक दिलवाया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम सबको मानवता का जो चौला मिला है उसे ज्ञान और बुद्घिमता के साथ-साथ संतों का आर्शिवाद मिलना जरूरी है ताकि मानवता की स्थापना के लिए यह प्रक्रिया स्तत रूप से आगे चलती रहे। उन्होंने कहा कि पूरे देश में करीब 2 करोड़ 65 लाख लोग किसी ना किसी कारण से दिव्यांग हैं। भारत विकास परिषद और जैन समाज जिस तरह से दिव्यांगजनों को मुख्यधारा में लाने के लिए और उन्हें स्वाभिमानी बनाने के लिए काम कर रहा है। इस पुनित कार्य में प्रदेश सरकार भी उन्हें हर तरह से सहयोग देगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भारत विकास परिषद की करीब 50 ईकाइयां और पूरे देश में 1200 ईकाइयां काम कर रही हैं जो भिन्न-भिन्न रूप से गरीब व्यक्तियों के लिए काम करती है। उन्होंने कहा कि चण्डीगढ़ में भी मेडिकल चैकअप को लेकर केन्द्र स्थापित किया गया है। हिसार में कृत्रिम अंग निवारण के लिए केन्द्र बनाया गया है। गुरूग्राम में भी आरोग्य धाम स्थापित किया गया है। ये सब भारत विकास परिषद की ईकाइयां हैं जो विभिन्न तरह से सम्पूर्ण समाज को परिवार मानते हुए काम कर रही है। उन्होंने कहा कि सदियों से जैन समाज लोगों के प्रेरणा का काम कर रहा है। प्रथम तिर्थकंर ऋषभ देव से लेकर भगवान महावीर और ना जाने कितने तिर्थंकरों और मुनियों ने जैन समाज को आगे बढ़ाने का काम किया है जो हम सबके लिए प्रेरणादायक है। उन्होंने कहा कि यह कोई सामान्य सभा नही है। हम सब यहां संतों का आर्शिवाद लेने आए हैं।

उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार भी अंत्योदय की भावना से काम कर रही है। सरकार के पास 72 लाख लोगों का डाटा ईक्कठा हुआ है जिनमें से 30 लाख के बीपीएल कार्ड बनाए गए हैं। इन परिवारों को राशन से लेकर आयुष्मान कार्ड व अन्य योजनाओं के तहत लाभ दिया जा रहा है। बीमा की राशि भी सरकार द्वारा वहन की जा रही है। उन्होंने आमजन से अपील करते हुए कहा कि जैन समाज की तरह समाज को एकजुटता के रूप में पिरोकर काम करें और सब के लिए प्रेरक बनें।
विश्व हिन्दू परिषद के अन्र्तराष्टï्रीय संयुक्त महामंत्री सुरेन्द्र जैन ने गुरू सुदर्शन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उन द्वारा बताई गई नीतियों को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने कहा कि चाणक्य स्वामी दयान्नद, स्वामी विवेकानन्द जैसे महान व्यक्तित्व के धनी संतों ने पूरे विश्व को एक मार्ग दर्शन दिया। उसी श्रंखला में गुरू सुदर्शन महाराज ने संत मार्ग पर उंगली पकडक़र चलने के लिए प्रेरित किया। गुरू सुदर्शन महाराज ने नारी सशक्तिकरण से लेकर भ्रष्टïाचार को खत्म करने के लिए और आत्मशुद्घि को अपनाने पर बल दिया। उन्होंने व्यस्न मुक्त समाज की कल्पना करते हुए निर्मल समाज बनाने पर बल दिया। हमें उनके उपदेशों को जीवन में उतारना चाहिए। भारत विकास परिषद के अखिल भारतीय संगठन मंत्री सुरेश जैन ने कहा कि मुख्यमंत्री भी संत प्रवृति के व्यक्तित्व के धनी है जो राज्य का नेतृत्व कर रहे हैं। आध्यात्म के रास्ते पर चलकर मुख्यमंत्री सेवा और संस्कार के साथ गरीब व्यक्तियों की सहायता कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि भारत विकास परिषद भी गरीब व्यक्तियों की सहायता करने का लक्ष्य रखते हुए सेवा में संस्कार और संस्कार में सेवा करती है। उन्होंने अनिमिया मुक्त अभियान में प्रदेश सरकार द्वारा किए गए कार्य की भी खुब प्रशंसा की और कहा कि ऐसे अभियानों में भारत विकास परिषद ज्यादा से ज्यादा सहयोग करती रहेगी। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद कृष्णलाल पंवार, ग्रामीण विधायक महिपाल ढांडा, शहरी विधायक प्रमोद विज, चांद भाटिया, अनिल पंवार, भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता, निगम पार्षद विजय जैन, सुरजीत जैन, समाजसेवी राजेश गोयल, उपायुक्त सुशील सारवान, एसपी अजीत सिंह शेखावत, सीईओ जिला परिषद विवेक चौधरी, एसडीएम विरेन्द्र ढुल, एमडी शुगर मिल नवदीप नैन सहित भारत विकास परिषद व जैन समाज के विभिन्न गणमान्य व्यक्ति व पदाधिकारी भी उपस्थित रहे।

Comments