Friday, April 17, 2026
Newspaper and Magzine


हवन के धुएं से वातावरण शुद्ध तो होता है व नकारात्मक शक्तियां भी दूर भागती हैं : डॉ. शशि प्रभा मलिक

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at April 22, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. महाविद्यालय, पानीपत में संस्कारशाला क्लब एवं संस्कृत विभाग  के द्वारा  हवन यज्ञ  का आयोजन किया गया | संस्कृत विभाग की सहायक प्रो. सोनिया वर्मा   ने पूरी विधि विधान के साथ इस हवन का शुभारम्भ मंत्रो उच्चारण के द्वारा किया | प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने बताया की कॉलेज प्रबंधन की  हमेशा से ये ही कोशिश रही है कि हम हमारे विद्यार्थियों को बुनियादी शिक्षा के साथ-साथ आध्यात्मिक ज्ञान भी दिलवाया जाए और हवन में काम में ली जाने वाली जड़ी बूटी युक्त हवन सामग्री, शुद्ध घी, पवित्र वृक्षों की लकड़ियां, कपूर आदि के जलने से उत्पन्न अग्नि और धुएं से वातावरण शुद्ध तो होता ही है,नकारात्मक शक्तियां भी दूर भागती हैं।अंग्रेजी विभागाद्यक्षा डॉ. नीलम दहिया यजमान रही | संस्कारशाला क्लब के संयोजक  प्रो. अश्वनी गुप्ता ने बताया की वायु प्रदूषण को कम करने के लिए भी ऋषि मुनि लोग यज्ञ किया करते थे और तब हमारे देश में कई तरह के रोग नहीं होते थे|  डॉ. नीलम दहिया ने बताया कि हवन से वातावरण शुद्ध होता है और बैक्टीरिया खत्म होते हैं, सनातन धर्म में हवन का विशेष महत्व होता है, घर की पवित्रता बनाए रखने के लिए तथा सकारात्मक शक्ति का संचार करने के लिए लोग अपने घरों में हवन करवाते हैं। प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने संस्कारशाला क्लब की पूरी टीम को बधाई एवं शुभकामनाएं दी | हवन के उपरांत सभी उपस्थित जनों को प्रसाद वितरित किया गया |  प्रो प्रिया बरेजा  , प्रो पूजा एवं बी.सी.ए प्रथम वर्ष के लगभग 35 छात्र-छात्राओं  ने हवन में अपनी आहुति डाली | आज के हवन को सफल बनाने के लिए  टिंकू,  गणेश ,  संगीता का ख़ास योगदान रहा  |

Comments