समाजसेवी एवं बिजनेसमैन नरेंद्र नरवाल ने आज गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों का हालचाल जाना
BOL PANIPAT : पानीपत के मतलोड़ा ब्लॉक में जोशी गांव में नई पंचायत के साथ समाजसेवी एवं बिजनेसमैन नरेंद्र नरवाल ने आज गांव के सरकारी स्कूल में बच्चों का हालचाल जाना वहीं उन्होंने गरीब बच्चों की पढ़ाई के लिए नई पंचायत से अपील की किसी भी गरीब बच्चे को पढ़ाई में कोई दिक्कत नहीं होनी चाहिए। अगर पढ़ाई में किसी बच्चे को आर्थिक मदद की आवश्यकता है उसका भी पंचायत यान रखेगी इस अवसर पर गांव के सरपंच के साथ तमाम गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। वहीं गांव में 12वीं तक के सरकारी स्कूल को लेकर उन्होंने कहा हमारी नई पंचायत से यही निवेदन है कि वह अपने कार्यकाल में गांव के अंदर 12वीं तक का सरकारी स्कूल अपग्रेड करवाएं जिसको लेकर बच्चे बच्चियों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है उनको 12वीं कक्षा के लिए गांव से बाहर जाना पड़ता है। गरीब परिवार होने की वजह से बहुत से बच्चे बस ऑटो का किराया नहीं दे पाते। आने जाने में भी काफी दिक्कत का सामना करना पड़ता है।

Comments