Monday, April 20, 2026
Newspaper and Magzine


डेक्लामेशन क्विज कंपटीशन में मनप्रीत रहे प्रथम

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at March 7, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई बी (पीजी) महाविद्यालय में मार्केटिंग मैनेजमेंट विभाग द्वारा BA कक्षा के लिए क्लॉस एक्टिविटी के अंतर्गत ऑनलाइन डेक्लामेशन क्विज कंपटीशन का आयोजन किया गया l इस प्रतियोगिता में 35 विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया । इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य वर्तमान समय में मीडिया का किस प्रकार का योगदान और प्रभाव रहता है ,  पर आधारित रखी गई थी ,जिसका मुख्य विषय रोल ऑफ मीडिया इन मार्केटिंग मैनेजमेंट रखा गया था ।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ.अजय कुमार गर्ग ने बताया कि इस प्रकार की क्लास एक्टिविटी के माध्यम से जहां छात्र छात्राओं के ज्ञान का संचार होता है वही उनका मानसिक विकास भी होता है। उन्होंने बच्चों को प्रोत्साहित किया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की ।
मार्केटिंग मैनेजमेंट  की विभागाध्यक्षा डॉ. पूनम मदान ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम बच्चों का हौसला बढ़ाते है तथा समाज में उनका अपना योगदान देने के लिए प्रेरित करते है। प्रतियोगिता का आयोजन डॉ. पूनम मदान द्वारा किया गया । निर्णायक मंडल की भूमिका डॉ. किरण मदान और प्रोफेसर सुखजिंदर द्वारा निभाई गई | इस कम्पटीशन  में प्रथम स्थान मनप्रीत , द्वितीय स्थान खुशी ने और तृतीय स्थान मनीषा ने प्राप्त किया ।

Comments