युवक पर लाठी डंडो से हमला करने का आरोपी गिरफ्तार. भेजा जेल.
BOL PANIPAT , 09 अप्रैल : सीआईए थ्री पुलिस टीम ने वधावराम कॉलोनी में युवक पर लाठी, डंडों से हमला कर चोट मारने के एक आरोपी को बुधवार को गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अदियाना निवासी रामशरण के रूप में हुई है।
सीआई थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर विजय ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में नामजद फरार अपने साथी आरोपी हरि नगर निवासी सुशील उर्फ फौजी मैहला और एक अन्य साथी आरोपी के साथ मिलकर चोट मारने की उक्त वारदात को अंजाम देना स्वीकारा। पुलिस ने वीरवार को पूछताछ के बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहाँ से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेज दिया।
पुलिस अधीक्षक भूपेंद्र सिंह आईपीएस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सीआईए थ्री पुलिस टीम को जांच सौंपी थी। फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
यह है मामला:
थाना तहसील कैंप में अंसल निवासी दिनेश कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था अंसल में उसकी जिम है। वर्ष 2024 में सुशील उर्फ फौजी मैहला ने जिम में मैंबरसिप ली थी। उसने सुशील उर्फ फौजी मैहला का व्यवहार ठीक ना होने पर फरवरी 2025 में उसकी मेंबरशिप को रिन्यू नहीं किया। सुशील उर्फ फौजी मैहला ने सोशल मीडिया पर स्टोरी डाली उसने जिम तो छोड़ दिया पर जिम वाले को नहीं छोड़ेगा। जिम के बाहर आकर जिम में आने वाले लोगों व स्टाफ को बोलता वह इसको नहीं छोड़ेगा। उसने इसकी थाना सेक्टर 13/17 में शिकायत दी थी। जो बाद में उनका पंचायती तौर पर समझौता हो गया था। 16 फरवरी को वह वधावाराम कॉलोनी स्थित परशुराम मंदिर में कार्यक्रम में जा रहा था। वहा सुशील उर्फ फोजी मैहला अपने दो अन्य साथियों के साथ अपनी फॉर्च्यूनर गाड़ी लेकर खड़ा मिला और तीनों ने मिलकर उस पर लाठी डंडो व गंडासी से हमला कर दिया। तीनों आरोपी चोट मारकर जान से मारने की धमकी देकर मौके से फरार हो गए। दोस्त राकेश गुगलानी, दुलीचंद नरवाल उसे उठाकर इलाज के लिए सिंगला हॉस्पिटल लेकर पहुंचे जहाँ उसका इलाज चल रहा है। थाना तहसील कैंप में दिनेश की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115, 117(2), 3(5), 351(3) के तहत अभियोग दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी।

Comments