Thursday, April 30, 2026
Newspaper and Magzine


जिन किसानों की खड़ी फसल को बरसात के कारण नुकसान हुआ है उनकी विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी : मुख्यमंत्री मनोहर लाल

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at September 25, 2022 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : 25 सितंबर। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा है कि बरसाती मौसम में खड़ी फसल में हुए नुकसान की भरपाई के लिए विशेष गिरदावरी करने के लिए निर्देश जारी कर दिए हैं। जिन किसानों की खड़ी फसल को बरसात के कारण नुकसान हुआ है उनकी विशेष गिरदावरी करवाई जाएगी।
यह बात मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने रविवार को अपने पानीपत दौरे के दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि इसके लिए सभी संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने बाबरपुर का नाम नानकपुर रखे जाने पर कहा कि ये अच्छी बात है अगर इतिहास में कहीं कोई कमी रह गई है तो उसे ठीक कर लिया जाए। नानकपुर नाम हमारे संतों के नाम पर रखा गया है, जो की सही है। उन्होंने खरीद को लेकर पूछे गए प्रश्न का जवाब देते हुए कहा कि आगामी 1 अक्टूबर से एफसीआई के माध्यम से धान की खरीद की जाएगी। इसके लिए प्रदेश सरकार की तरफ से सभी तैयारी कर ली गई हैं। एक अन्य प्रश्न का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों द्वारा जो अवैध कब्जे किए गए हैं उन पर पिछले दिनों से शिकंजा कसना शुरू कर दिया गया है। इस पर जिला प्रशासन कार्यवाही कर रहा है। इसका सीधा संदेश यह है कि आमजन आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों से ना डरे और टेढ़ी आंख करने वाले लोगों पर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन की पैनी नजर है।

Comments