Monday, June 1, 2026
Newspaper and Magzine


ऑनलाइन राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता में प्रज्ञा मान ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at January 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : चौ. ईश्वर सिंह कन्या महाविद्यालय ढाण्ड- डडवाना (कैथल) महाविद्यालय में हिंदी विभाग के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में ऑनलाइन राज्य स्तरीय निबंध प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई । इसमें विभिन्न महाविद्यालयों के  विद्यार्थियों ने भाग लिया जिसमें डॉ सुनीता ढांडा के निर्देशन में प्रज्ञा मान ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन किया।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मलिक ने प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि हिंदी भाषा को अंतरराष्ट्रीय भाषा के तौर पर पेश  करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भी यही है कि हिंदी एक विश्व भाषा के रूप में प्रस्तुत हो तथा हिंदी की दशा पर लोगों का ध्यान केंद्रित हो। आज हिन्दी विश्व स्तर पर अपनी पहचान बना चुकी है। कला, वाणिज्य, सिनेमा कोई भी क्षेत्र हो वहां हिन्दी का महत्व बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हिन्दी के क्षेत्र में आज रोजगार की अपार संभावनाएं हैं।
प्राध्यापक डॉ. सुनीता ढांडा ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदी दिवस के बारे में हमारे देश के बहुत से लोग अवगत नहीं है और इसे महत्वपूर्ण नहीं मानते। यह समय  है कि लोगों को इस दिन के महत्व को पहचानना चाहिए क्योंकि यह हमारी राष्ट्रीय भाषा और हमारी सांस्कृतिक आधार को याद करने का दिन है।

Comments