राज्य स्तरीय सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन
BOL PANIPAT : 7 अगस्त। उपायुक्त एंव प्रधान जिला रैडक्रास सोसाईटी डा0 हरीश कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार एंव उपाध्यक्ष अकुंंश मिगलानी एंव भारतीय रैडक्रास सोसाईटी महासचिव डा0 सुनील कुमार के मार्गदर्शन तथा रैडक्रास सचिव गौरव रामकरण के दिशा-निर्देशन में जिला प्रशिक्षण अधिकारी हरमेश चन्द की अगुवाई में रैडक्रास टीम, पानीपत ने ओल्ड कचहरी भवन कार्यालय सिविल डिफैसं, पानीपत में आयोजित राज्य स्तरीय सिविल डिफैंस मॉक ड्रिल में सक्रिय रूप से भाग लिया।
मॉक ड्रिल के दौरान रैडक्रास टीम द्वारा प्राथमिक उपचार पोस्ट स्थापित कर आपदा में घायल व्यक्तियों को तत्काल प्राथमिक उपचार प्रदान किया गया तथा साथ ही गंभीर घायलों को सुरक्षित एंव त्वरित रूप से एंबुलैंस के माध्यम से अस्पताल भिजवाया गया। मॉक ड्रिल का उदेश्य आपदा अथवा आपातकालीन परिस्थितियों में त्वरित राहत एंव बचाव कार्यो की तैयारियों को परखना तथा विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था।
इस दौरान प्रवक्ता मीना कांबोज, डा0 हितेश चन्द शर्मा, कला भारद्वाज, रोहणी, संदीप रत्तेवाल, प्रदीप सहित स्टॉफ सदस्य प्रेरणा व स्वंयसेवक अनुराग सहित लगभग टीम के 12 सदस्य मौजूद रहे और अपनी उत्कृष्ट सेवाऐं प्रदान की। टीम द्वारा किया गया प्रदर्शन काबिले तारीफ रहा।

Comments