Thursday, April 23, 2026
Newspaper and Magzine


हत्या के मामले में एक आरोपी को सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाई पानीपत पुलिस

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at June 4, 2023 Tags: , , , , ,

उरलाना नहर पटड़ी पर शराब पार्टी के दौरान कहा सूनी होने पर दोस्त दीपक निवासी मुरथल की नहर में फैक कर हत्या कर दी थी

BOL PANIPAT: 04 जून 2023, उरलाना नहर पर मई 2021 में शराब पार्टी के दौरान कहासूनी होने पर मारपीट कर दोस्त दीपक निवासी मुरथल की नहर में फैक कर हत्या के मामले में आरोपी रोहतक के गांव समचाना निवासी सुमित को सीआईए टू की टीम शनिवार को रोहतक की सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लेकर आई।

वारदात में शामिल इसके तीन साथी आरोपी सुनील व विशाल उर्फ मानव निवासी कैथल व मोहित निवासी मुरथल सोनीपत को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। उरलाना चौकी पुलिस ने वारदात की सूचना मिलते ही तुरंत आरोपियों की गाड़ी का पीछा कर उक्त तीनों आरोपियों को उरलाना खेतों से गिरफ्तार करने सफलता हासिल की थी। आरोपी सुमित भागने में कामयाब हो गया था। 

सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि पूछताछ में आरोपियों ने बताया था कि 7 मई 2021 को वह गाड़ी लेकर दोस्त दीपक के साथ हरिद्वार घूमने गए थे। वहा से गुरूग्राम चले गए। 10 मई की सुबह पांचों गुरूग्राम से गोहाना होते हुए कैथल जा रहे थे। कार में शराब पार्टी करते हुए उरलाना नहर पटड़ी पर पहुंचे तो चारों की दोस्त दीपक के साथ कहासुनी हो गई। कहासूनी के चलते आरोपियों ने मिलकर पहले दीपक के साथ मारपीट की बाद में जान से मारने की नियत से उसको नहर मे फैंक दिया। गिरफ्तार तीनों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत जेल भेज दिए थे। 

इंस्पेक्टर वीरेंद्र ने बताया कि सीआईए टू की टीम वारदात में शामिल फरार आरोपी सुमित की धरपकड़ के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही थी। पुलिस टीम को गत दिनों आरोपी सुमित के सुनारिया जेल में बंद होने बारे जानकारी मिली। आरोपी चोरी के एक मामले में गत दिनों पकड़ा गया था। सीआईए टू पुलिस टीम शनिवार को आरोपी सुमित को सुनारिया जेल से प्रोडक्शन वारंट पर लाकर माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से पूछताछ के लिए आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। पूछताछ में आरोपी सुमित ने मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके अपने उक्त तीनों साथी आरोपियों के साथ मिलकर दोस्त दीपक की नहर में डूबोकर हत्या की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। रिमांड अवधी पूरी होने पर पुलिस टीम ने रविवार को आरोपी सुमित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

यह है मामला.

10 मई 2021 को उरलाना चौकी पुलिस की टीम गस्त के दौरान सफीदों गोहाना रोड़ पर गांव उरलाना कला के नजदीक कुरड़ चौक पर मौजूद थी। इसी दौरान नवीन पुत्र लिछमन निवासी उरलाना कला व गुरमुख पुत्र ओमप्रकाश निवासी राम नगर पानीपत भगाते हुये उनके पास आये और बताया कि नहर की पटरी पर 4/5 लड़के आपस मे लड़ाई झगड़ा कर रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत नहर पुल पर पहुंचकर देखा 4 लड़के एक लड़के को पिट रहे थे। आरोपियों को काबू करने के लिए पुलिस टीम उनकी तरफ भागी तो आरोपियों ने लड़के को जान से मारने की नियत से नहर मे फैंक दिया और चारों आरोपी अपनी कार मे बैठ कर मौके से भाग गये। पुलिस टीम ने आरोपियों की गाड़ी का पिछा किया तो पुलिस टीम को देख कर आरोपियों ने अपनी कार को खेतों में उतार दिया। आरोपियों की कार पलट गई। पुलिस टीम ने कार सवार आरोपियों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सुनील पुत्र पप्पु निवासी चदांना गेट कैथल, विशाल पुत्र राम निवासी नई अनाज मण्डी कैथल व मोहित उर्फ यश निवासी मुरथल सोनीपत के रुप मे बताई। इनका एक साथी आरोपी मोके से भागने मे कामयाब हो गया। 

आरोपियों के खिलाफ थाना मतलौडा में आईपीसी की धारा 307,34 के तहत मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाही अमल मे लाई गई। पुलिस टीम ने गोताखोरों की मदद से नहर में दीपक का शव मिलने के बाद दर्ज मुकदमें आईपीसी की धारा 302,201 इजाद की गई थी।

Comments