Friday, April 24, 2026
Newspaper and Magzine


नागरिकों की समस्याओं का समय पर निदान न करने वाले अधिकारियों के विरुद्ध होगी सख्त कार्यवाही: उपायुक्त डॉ.विरेन्द्र कुमार दहिया

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at January 16, 2025 Tags: , , , , ,

-सीएम विंडों, जन संवाद व समाधान शिविर में पहुंची समस्याओं का तत्काल करें निदान
-उपायुक्त ने अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर दिए आवश्यक दिशानिर्देश
-उपायुक्त ने समीक्षा बैठक में अधिकारियों को दिए निर्देश बैठक में अधिकारी अपनी उपस्थिति आवश्यक रूप से दर्ज करें

BOL PANIPAT , 16 जनवरी। जिला सचिवायल में गुरूवार को उपायुक्त डॉ. विरेन्द्र कुमार दहिया ने सीएम विंडों, जन संवाद व समाधान शिविर में आने वाली समस्याओं के निस्तारण को लेकर सभी विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की व निर्देश दिए कि जिन विभागों में 80 प्रतिशत से ज्यादा सीएम विंडों, जन संवाद व समाधान शिविर से जुड़ी समस्याओं का निदान नहीं होता उन विभागों के अधिकारियों की सैलरी रोकी जाएगी।
उपायुक्त ने बताया मुख्यमंत्री नायब सिंह प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों से सीएम विंडों, जन संवाद व समाधान शिविर में पहुंची समस्याओं को लेकर समीक्षा बैठक कर चुके है। मुख्यमंत्री का पूरा ध्यान सीएम विंडों, जन संवाद व समाधान शिविर में पहुंच रही समस्याओं के निदान पर है। अधिकारियों को कार्य के प्रति और गंभीरता दिखानी होगी।    
उपायुक्त ने कहा कि जो अधिकारी बैठक में नहीं पहुंचते उनके खिलाफ सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी। उपायुक्त ने कहा कि अधिकारी आईटीआर की क्वालिटी बेहतर करें व जो समस्याएं सीएम विंडों, जन संवाद व समाधान शिविर में पहुंच रही उनका समाधान प्राथमिकता के आधार पर करें। उपायुक्त ने विशेष तौर पर खंड विकास पंचायतों अधिकारियों व तहसीलदारों को निर्देश दिए कि उनके विभाग से जुड़ी समस्याएं ज्यादा है जल्द से जल्द उनका समाधान करना सुनिश्चित करें।
उपायुक्त ने सभी विभागों के अधिकारियों से सीएम विंडों, जन संवाद व समाधान शिविर में संबंधित कितनी समस्याएं बची हुई है व उनका निदान न होने का कारण क्या है के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उपायुक्त ने एक एक करके सभी विभागों के एचओडी से उनके विभागों में सीएम विंडों, जन संवाद व समाधान शिविर से जुड़ी जो भी समस्याएं है उनका अतिशीघ्रता से निदान करने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने कहा कि इस संबंध में आगामी 24 जनवरी को समीक्षा बैठक होगी। जिसमें अब तक की प्रगति को जाना जाएगा।
इस मौके पर सीईओ नरेंद्र पाल मलिक, एसडीएम इसराना अश्विनी, नगराधीश टीनू पोसवाल, सीएमओ जंयत आहुजा, जिला रोजगार अधिकारी रीतू चहल, एलडीएम राजकुमार, आरटीओ डॉ. नीरज, डीडीपीओ मनीष मलिक, खादय एवं आपूर्ति नियंत्रक नीतू, जन स्वस्थ्य विभाग के कार्यकारी अभियंता कर्ण बहल, पंचायती राज विभाग के कार्यकारी अभियंता प्रदीप, तहसीलदार सौरभ शर्मा, ललिता, पशु चिकित्सक अशोक लोहान के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Comments