छात्र कशिश सलूजा को सम्मानित किया गया।
BOL PANIPAT : आर्य पीजी कॉलेज पानीपत में नारी कल्याण समिति के द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें पानीपत के एक होनहार छात्र कशिश सलूजा को सम्मानित किया गया।
जिसने द रेवोल्यूशनरी वैब सीरीज में करतार सिंह सराबा का ऐतिहासिक रोल प्ले किया है। इसमें कशिश ने अपने इस सफर के बारे में बताया कि कैसे वो इस मुकाम तक पहुंचा और इस किरदार को निभाने के लिए उसने क्या क्या तैयारी की । कोई भी प्रोफेशन दूर से जैसा नजर आता है। वास्तव में, जब हम उसे जीते हैं तो हमें उसकी वास्तविक कठिनाइयों के बारे में जानने को मिलता है, उन्होंने बच्चों से मुखातिब होते हुए उन्हें यह समझाया कि कभी भी जिंदगी में अपने आपको कम नहीं समझना जो भी आपका लक्ष्य है उस पर नजर रखो। मेहनत करो और लक्ष्य के करीब आते जाओ।अगर हम अपने आपको पूरी तरह से अपने लक्ष्य से जोड़े रखेंगे और रोज उसके लिए काम करेंगे तो एक दिन लक्ष्य जरूर हमारा होगा । नारी कल्याण समिति की अध्यक्ष कंचन सागर ने भी कशिश को आशीर्वाद देते हुए उसके सुंदर भविष्य की कामना की। मंच का संचालन मोनिका सलूजा ने किया और नारी कल्याण समिति की उप-प्रधान सरोज आहूजा ने कार्यक्रम के प्रवाह को बहुत ही सुंदर तरीके से आगे बढ़ाया । नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर , सुमन सिंगला , राज नंदा, नीलम मेहता सरोज आहूजा और अन्नू सेठ उपस्थित रहीं । कशिश सलूजा के दादा, दादी और उनके भाई माहिर सलूजा भी उत्साहपूर्वक इस समारोह में शामिल हुए ।
आर्य कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ. जगदीश गुप्ता ने भी कशिश सलूजा का हौसला बढ़ाते हुए उसे बहुत सारी शुभकामनाएँ दी ।
यह जानकारी नारी कल्याण समिति की प्रधान कंचन सागर ने दी।

Comments