छात्रा मंजित ने एम.ए.हिन्दी (द्वितीय सेमेस्टर)की परीक्षा में पांचवा स्थान प्राप्त किया.
BOL PANIPAT : आई.बी.पी.जी.महाविद्यालय की छात्रा मंजित ने कुरुक्षेत्र विश्व – विद्यालय द्वारा आयोजित परीक्षा एम. ए. हिन्दी (द्वितीय सेमेस्टर) में पांचवा स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम रोशन करने के साथ -2 माता पिता का भी नाम रोशन किया है | प्रबंध समिति के सदस्यों ने छात्रा को उसकी इस शानदार उपलब्धि के लिए बधाई दी व भविष्य में और कड़ी मेहनत करने कि प्रेरणा दी।
प्राचार्या डॉ. शशि प्रभा मालिक ने छात्रा को बधाई देते हुए कहा कि आपकी लगन और मेहनत ही आपके जीवन में लक्ष्य को प्राप्त करने में मदद करती है। सफलता प्राप्त करने का कोई मंत्र नहीं होता, केवल मेहनत करने से ही सफलता प्राप्त होती है। विद्यार्थी का जीवन तभी सार्थक होता है जब वह अपने अंदर की प्रतिभा को पहचान कर मेहनत के साथ आगे बढ़ता है और उन्होंने बताया कि आज के समय में हिन्दी में रोजगार की आपार संभावनाएं है। विभागाध्यक्ष डॉ. गुरनाम सिंह ने कहा कि विश्वविद्यालय में शीर्ष 10 में आने वाले विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत करनी पड़ती है और उन्होंने कहा कि विभाग के सभी प्राध्यापकों के परिश्रम, लगन और निष्ठा से यह उपलब्धि संभव हुई है | छात्रा की इस उपलब्धि पर उसे महाविद्यालय द्वारा सम्मानित किया गया | इस अवसर पर डॉ. सुनिता ढांडा, डॉ. शर्मिला यादव, डॉ. जोगेश, डॉ. निर्मला, डॉ. पूजा एवं डॉ. रेखा आदि प्राध्यापकगण मौजूद रहे|

Comments