250 किलोमीटर साइकिल चला कर पानीपत के सभी जिला वासियों को शोभा यात्रा का निमंत्रण देने निकला छात्र शैलेश्वर। सांसद संजय भाटिया ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना.
BOL PANIPAT : 20 जनवरी। अयोध्या में राम लला की प्राण प्रतिष्ठा की पूर्व संध्या पर आयोजित शोभा यात्रा के निमंत्रण के लिए एमएएसडी स्कूल का छात्र शैलेश्वर शर्मा अपनी साइकिल यात्रा पर जिला वासियों को निमंत्रण देने के लिए निकला है। उसके साथ अन्य बच्चे भी इस साइकिल यात्रा का हिस्सा बने हैं।
इस साइकिल यात्रा को शनिवार को करना लोकसभा सांसद संजय भाटिया, विधायक प्रमोद विज भाजपा जिला अध्यक्ष दुष्यंत भट्ट और एडीसी वीना हुड्डा ने झंडी दिखाकर रवाना किया।
सांसद संजय भाटिया के साथ-साथ अन्य सभी ने इन बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि बच्चों के अंदर भगवान बसते हैं और ये बच्चे निस्वार्थ भावना के साथ इस शोभा यात्रा का हिस्सा बनने जा रहे हैं जो कि हम सबके लिए गर्व की बात है। उन्होंने इसके लिए सभी बच्चों के अभिभावकों के साथ-साथ उनके अध्यापकों को भी अपनी शुभकामनाएं दी।
शैलेश्वर शर्मा के साथ उनकी मां अनीता शास्त्री भी इस साइकिल यात्रा में उनका बखूबी साथ निभा रहे हैं शैलेशश्वर ने बताया कि वह बचपन से ही साइकिल का शौक रखता है और इस गेम को आगे बढऩा चाहता है। शैलेश्वर की मां अनीता शास्त्री ने बताया कि शैलेश्वर के लिए उसकी बहन चंचल शर्मा जो कि हॉकी की कोच है,वह हमेशा प्रेरक का काम करती है।

Comments