Friday, May 22, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को कौशल आधारित कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at May 22, 2026 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : आई. बी. (पी.जी.) कॉलेज, पानीपत में नए शैक्षणिक सत्र 2026-2027 के लिए स्किल डेवलपमेंट सेंटर एवं इंटर्नशिप सेल द्वारा विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर एवं रोजगारोन्मुख बनाने के उद्देश्य से वर्षभर विभिन्न कौशल आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम, इंटर्नशिप, वर्कशॉप एवं सॉफ्ट स्किल गतिविधियों का सफल संचालन किया जा रहा है। कॉलेज को “NEP 2020 Implementation Award by HSHEC (Gold Category)” से सम्मानित किया जा चुका है, जो संस्थान की गुणवत्ता एवं नवाचार आधारित शिक्षा प्रणाली को दर्शाता है।

कॉलेज के प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने कहा कि महाविद्यालय में चल रही प्रवेश प्रक्रिया के दौरान भी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को इन कौशल आधारित कार्यक्रमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। कॉलेज प्रशासन का उद्देश्य है कि नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी केवल शैक्षणिक शिक्षा तक सीमित न रहें, बल्कि कौशल विकास एवं इंटर्नशिप के माध्यम से अपने भविष्य को भी सशक्त बना सकें। इसी उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में स्किल एवं इंटर्नशिप हेल्प डेस्क स्थापित किया गया है, जहाँ विद्यार्थियों को विभिन्न स्किल कोर्सेज, इंटर्नशिप अवसरों एवं करियर काउंसलिंग संबंधी जानकारी प्रदान की जा रही है।

कॉलेज में संचालित विभिन्न कार्यक्रमों के अंतर्गत विद्यार्थियों को कॉस्मेटोलॉजी, नेल आर्ट, स्टिचिंग, कुकिंग एवं बेकिंग, पायथन लैंग्वेज ट्रेनिंग, कम्युनिकेशन इन इंग्लिश, कथक डांस, विद्युत उपकरणों का रखरखाव एवं संचालन, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तथा रोबोटिक्स ट्रेनिंग जैसी गतिविधियों का व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। महाविद्यालय विद्यार्थियों को ऐसा मंच प्रदान कर रहा है, जहाँ विद्यार्थी शिक्षा के साथ-साथ आत्मनिर्भर बनने की दिशा में प्रेरित हो रहे हैं तथा प्रतिस्पर्धी दुनिया में आगे बढ़ने के लिए आवश्यक कौशल प्राप्त कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास हेतु पब्लिक स्पीकिंग, रिज्यूमे बिल्डिंग, ग्रुप डिस्कशन, कम्युनिकेशन स्किल्स, टाइम मैनेजमेंट, ग्रूमिंग फॉर सक्सेस एवं मॉक इंटरव्यू जैसी सॉफ्ट स्किल्स पर भी विशेष कार्य किया गया।

इंटर्नशिप सेल द्वारा विद्यार्थियों के लिए Cyber Security Training (Honeywell एवं IBM), Premier Banking Training (Capgemini एवं Infosys Foundation), AI Programming Sessions, Tally Prime Sessions, Internship एवं Employment Seminars, Public Speaking Seminars तथा विभिन्न तकनीकी एवं रोजगारपरक वर्कशॉप्स का आयोजन किया गया, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इन सभी कार्यक्रमों में कुल मिलाकर 1600 से अधिक विद्यार्थियों ने भाग लेकर अपने तकनीकी, व्यावसायिक एवं व्यक्तित्व विकास कौशल को निखारा। प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को उद्योगों की वर्तमान आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने का प्रयास किया गया, जिससे उन्हें रोजगार एवं करियर निर्माण में बेहतर अवसर प्राप्त हो सकें।

प्राचार्य डॉ. सतवीर सिंह ने आगे बताया कि आगामी शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों की रुचि एवं वर्तमान उद्योगों की मांग को ध्यान में रखते हुए Resin Art, Solar Technology, Acupressure, Digital Marketing, Power BI, Architecture Designing तथा Fabric Painting जैसे नए कौशल आधारित पाठ्यक्रम प्रारंभ करने का प्रस्ताव भी रखा गया है। महाविद्यालय का निरंतर प्रयास है कि विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक एवं रोजगारपरक शिक्षा से जोड़कर उन्हें आत्मनिर्भर एवं सफल नागरिक बनाया जा सके।

Comments


Leave a Reply