Thursday, May 28, 2026
Newspaper and Magzine


ई-बसों में छात्रों का बस पास पूरी तरह मान्य हो—यह सिर्फ झूठा वादा (जुमला) बनकर न रह जाए- देशवाल

By LALIT SHARMA , in Politics , at May 28, 2026 Tags: , , , ,

BOL PANIPAT : इनसो छात्र नेता बलराज देशवाल ने बताया की ई- बसों में कॉलेज के छात्र छात्राओं के बस पास मान्य करवाने के लिए इनसो लगातार मांग कर रहीं थी इनसो कई बार जिला प्रशासन से लेकर परिवहन मंत्री, शिक्षा मंत्री और मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दे चुकी थी इनसो ने यह छात्रों की बड़ी जीत बताया है और कहीं यह सिर्फ मुख्यमंत्री के ब्यान तक ही सीमित ना रह जांए इसे धरातल पर लागु पर तुरंत प्रभाव से ई. बसों में छात्रों के बस पास मान्य करने का नोटिफिकेशन जारी करे

क्योंकि पहले भी हरियाणा सरकार द्वारा एक प्राइवेट बसों में कॉलेज के छात्रों के बस पास मान्य का झूठा झूमला दिया गया हरियाणा में प्राइवेट बस संचालक छात्रों के बस पास नहीं मानकर उन्हें बसों से उतारते है और छात्रों को टिकट लेनी पड़ती है जबकि सरकार द्वारा आदेश दिया गया था की प्राइवेट बसों में भी छात्रों के बस पास मान्य हो

Comments


Leave a Reply