Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने किया उत्कृष्ट प्रदर्शन 

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at October 8, 2022 Tags: , , ,

BOL PANIPAT :मतलौडा 08 अक्टूबर(कविता)।  खंड के गांव नारा में स्थित भगवान परशुराम शिक्षण महाविद्यालय के ग्रामीण क्षेत्र  के विद्यार्थियों ने नई शिक्षा नीति 2020 पर आधारित बी. ए.बी.एड./बी.एस.सी.बी.एड. में तृतीय सत्र के परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर  महाविद्यालय का नाम रोशन किया। बी.ए.बी.एड. एकीकृत कोर्स में अंशु देवी ने( 557 /700)अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया ।नेहा और काजल (555 /700  , 538/ 700)  अंक लेकर दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया।  बी.एस.सी. बी.एड.  कोर्स में मेडिकल स्ट्रीम में पूर्वी ने 542/700  अंक लेकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। पूजा और निकिता देवी 529 /700  ,523/ 700 अंक प्राप्त करके दूसरा व तीसरा स्थान प्राप्त किया। नॉन मेडिकल  में पम्मी ने 553/ 700 अंक लेकर प्रथम स्थान और पूजा रानी ने 552/ 700 और गणित में 96/100  अंक लेकर दूसरा स्थान प्राप्त किया। अन्य विद्यार्थियों ने भी प्रथम श्रेणी में स्थान प्राप्त किया ।महाविद्यालय के छात्रों ने यूनिवर्सिटी में मेरिट स्थान प्राप्त करके भगवान परशुराम शिक्षण महाविद्यालय का नाम रोशन किया ।कॉलेज के प्रबंधक  डॉ.दिनेश मुदगिल  ने विद्यार्थियों को मिठाई खिलाकर व प्रशंसा पत्र देकर  पुरस्कृत किया । उन्होंने विद्यार्थियों की बी.ए. बी.एड.,बी.एस. सी. बी.एड. कोर्स चुनने के लिए सराहना की। डॉ .दिनेश मुदगिल  ने प्रबंधक समिति व सभी स्टाफ  की और से  विद्यार्थियों  की इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और ईश्वर से उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर कॉलेज  सहायक प्रोफेसर पूनम कुंडू, सुजता सिंह,  सोनिया शर्मा, ऋतु शर्मा, नरेंद्र संधू  आदि मौजूद रहे। 

Comments