Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


वाणिज्य संकाय की क्विज़ प्रतियोगिता में मैक्रो टीम ने बाजी मारी.

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at August 31, 2024 Tags: , , ,

BOL PANIPAT : जी.डी.गोयंका पब्लिक स्कूल में वाणिज्य संकाय के बच्चों की अर्थव्यवस्था विषय पर क्विज प्रतियोगिता हुई । विद्यार्थियों को माइक्रो और मैक्रो दो टीमों में विभाजित किया और वैकल्पिक, लघु उत्तरीय, सामान्य, बजर राउंड प्रश्नों के आधार पर क्विज को चार चरणों के माध्यम से संपन्न किया गया । दोनों टीमों के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी योग्यता अनुसार जवाब दिया । दोनों टीमों में कांटे की टक्कर रही । मुकाबला बड़ा रोमांचक रहा । अंत में टीम मैक्रो बाजी मारकर विजेता बनी ।

विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन ने विजयी टीम को बधाई देते हुए सभी बच्चों की सराहना की । डायरेक्टर मधु अग्रवाल ने विजयी छात्रों को शुभकामनाएं दी और बाकी छात्रों को भी प्रोत्साहित किया । प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा ने विजेता टीम को बधाई देते हुए कहा कि भविष्य में भी बच्चों को विजय की ओर अग्रसर रहना है । इस प्रकार की प्रतियोगिताओं से ही छात्र आगे जीवन में हर मुकाबले के लिए तैयार रहता है । इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन अतुल जैन, वाइस चेयरमैन युवराज जैन ,डायरेक्टर मधु अग्रवाल, सी.ए कमल किशोर, एडवाइजर मुस्कान जैन, प्रधानाचार्या रेणुका अनेजा, बलराम शर्मा वाणिज्य संकाय के शिक्षक और विद्यार्थी गण मौजूद रहे ।

Comments