Thursday, June 4, 2026
Newspaper and Magzine


विद्यार्थियों ने सीखा जीवन कौशल

By LALIT SHARMA , in EDUCATIONAL , at June 20, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT : पानीपत स्थित आई बी (पीजी) महाविद्यालय में राजनीति विभाग, इतिहास विभाग  और मेघा लर्निंग फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमे बी.ए. कक्षा के 40  छात्र और छात्राओं  ने भाग लिया ।

मेधा फाउंडेशन से पियूष , विवेक और प्रवीन ने विद्यार्थियों में छिपी प्रतिभा को निखारने के लिए कई प्रकार की मनोरंजक और क्रिएटिव कार्यकलापों का आयोजन किया, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को सत्यनिष्ठा, विश्वसनीयता, निष्पक्षता, के साथ टीम वर्क और भरोसेमंद बनने जैसे जीवन कौशल सिखाया गया।

ज्ञात हो कि महाविद्यालय अपने विद्यार्थियों को 21सवीं सदी के कौशल सिखाने हेतु गैर लाभ संस्था मेधा के साथ मिलकर विभिन्न क्रियाकलापों का आयोजन  करता रहा है । इसी क्रम में विद्यार्थी कम्युनिकेशन,  क्रिएटिविटी,  कोलैबोरेशन, और क्रिटिकल थिंकिंग जैसे कौशल सीख रहे हैं। साथ ही विद्यार्थियों को नौकरी के अवसर भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

राजनीति विज्ञान प्रमुख डॉ. किरन मदान और इतिहास विभागाध्यक्ष डॉ. रामेश्वर दास ने कहा – इंटरव्यू की तैयारी के लिए विद्यार्थियों में कम्युनिकेशन और आत्मविश्वास बहुत ज़रूरी हैऔर इस तरह के प्रयोजनों के माध्यम से हम अपने विद्यार्थियों को बेहतर तैयार कर सकते हैं।आयोजन टीम में मुख्य रूप से डॉ. अर्पणा  गर्ग , प्रो. मानसी और  प्रो. राहुल कुमार ने अपना अपना योगदान दिया । 

Comments