Saturday, April 18, 2026
Newspaper and Magzine


पानीपत को मिली 150 करोड़ के प्रौजेक्ट की सौगात

By LALIT SHARMA , in DIPRO PANIPAT PRESS RELEASE , at February 14, 2023 Tags: , , , , , ,

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गरिमामयी उपस्थिति में करनाल से वर्चुअल माध्यम से किया चीनी मिल में स्थापित किए जाने वाले ऐथनॉल प्लांट का शिलान्यास

BOL PANIPAT ,14 फरवरी। केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल की गरिमामययी उपस्थिति में करनाल से वर्चुअल माध्यम से पानीपत के शुगर मिल स्थित एथेनॉल प्लांट की आधारशिला रखते हुए इस परियोजना को फ्यूल ग्रेड एथेनॉल का उत्पादन करने के लिए बेहतरीन बताया और कहा कि इससे पानीपत की चीनी मिल में वित्तिय सुधार होगा और रोजगार के अवसर भी प्राप्त होंगे। इस मौके पर प्रदेश के गृह मंत्री अनिल विज,सहकारिता मंत्री डॉक्टर बनवारी लाल व राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार भी उपस्थित रहे।
उपायुक्त एवं पानीपत सहकारी चीनी मिल के अध्यक्ष सुशील सारवान ने जानकारी देते हुए बताया कि पानीपत सहकारी चीनी मिल में 90 किलोलीटर प्रतिदिन क्षमता के एथेनॉल प्लांट की स्थापना के लिए केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को पानीपत के शुगर मिल स्थित एथेनॉल प्लांट की आधारशिला करनाल में रखी है। यह एथेनॉल प्लांट गांव डाहर स्थित पानीपत सहकारी चीनी मिल में लगाया जाएगा। इस परियोजना की अनुमानित लागत 150.00 करोड़ रूपये होगी। यह परियोजना करीब चार साल 10 महीने में पूरी होने का अनुमान है।
उन्होंने बताया कि यह संयत्र नवीनतम तकनीक और पीएलसी आधारित ऑटोमेशन पर आधारित होगा। एथेनॉल उत्पादन की आपूर्ति भारत सरकार के ईबीपी कार्यक्रम के तहत तेल विपणन कंपनियों को की जाएगी। यह प्लांट साल में 300 दिनों की संचालन अवधि के दौरान लगभग 2.50 करोड़ लीटर एथेनॉल का उत्पादन करेगा। इस प्लांट से लगभग 160-165 करोड़ रूपये का राजस्व अर्जित होने की उम्मीद है और प्रति वर्ष 30 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ प्राप्त होगा। जिससे चीनी मिल की वित्तीय स्थिति में सुधार होगा।

Comments