क्ले माॅल्डिंग प्रतियोगिता में डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उकेरी प्रतिभा
BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में मंगलवार दिनांक 8 जुलाई 2025 को कक्षा नर्सरी से यू०के०जी० के छात्रों के लिए क्ले माॅल्डिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। छात्रों ने प्रतियोगिता में बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। छात्रों ने फल, फूल, सब्जियाँ, कार्टून एवं गणेशा आदि की मूर्तियाँ बनाकर सभी को अचंभित कर दिया। कुछ छात्रों ने तो भिन्न-भिन्न रंगों की क्ले का प्रयोग करते हुए पृथ्वी बचाओ, पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ आदि अद्भुत दृश्य तैयार कर अपनी रचनात्मक एवं सृजनात्मक कला का परिचय दिया और सभी का ध्यान मानवता का कल्याण करने वाले संदेशों की तरफ केंद्रित किया। स्कूल की प्रधानाचार्या सुमिता अरोड़ा ने प्रतियोगिता के दौरान बच्चों की प्रशंसा कर उनकी हौसला अफ़जाई की। उन्होंने कहा हमारे ये छात्र एकाग्रता के साथ अपनी कला को नया रूप देने में संलग्न हैं। किताबी ज्ञान के साथ इस तरह की हस्त कलाओं से बच्चों का आधार सुदृढ़ बनता है और उनका सर्वमुखी विकास होता है। स्थान प्राप्त करने वाले छात्रों को प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Comments