डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल के छात्रों ने दिया प्रदूषण रहित दीपावली मनाने का संदेश
BOL PANIPAT : डी०ए०वी० पुलिस पब्लिक स्कूल में शनिवार दिनांक 22- 10- 2022 को दीपावली के उपलक्ष्य में क्राफ्ट मेकिंग, रंगोली मेकिंग एवं दीया डेकोरेशन प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसके अंतर्गत कक्षा पहली से छठी तक के छात्रों ने बढ़- चढ़कर भाग लिया और अपनी काल्पनिक शक्ति को अपने हाथों द्वारा रंगोली, दीयों, मोमबत्तियों, वॉल हैंगिंग एवं दीपावली से संबंधित क्राफ्ट की विभिन्न वस्तुओं में उकेरा। उन्होंने अपनी हस्तशिल्प दर्शाने के साथ-साथ भारतीय वस्तुओं के इस्तेमाल एवं चीनी प्रोडक्ट्स के बहिष्कार का संदेश भी दिया और शपथ ली कि इस दीवाली पर हम चाइना मेड सामान नहीं खरीदेंगे अपितु अपने देश में बने मिट्टी के दीए जलाकर अपनी धनलक्ष्मी को अपने देश में ही रखेंगे। प्रदूषण रहित दीवाली मनाने के लिए जागरूक करने हेतु छात्रों ने पुलिस लाईन में रैली भी निकाली। प्रधानाचार्या श्रीमती अनुपमा सिन्हा जी ने सभी छात्रों को एकाग्रता के साथ अपनी क्रियाओं में संलग्न देखकर उनकी हौंसला अफ़जाई की। उन्होंने सभी को दीपावली के पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दी और कहा इस तरह की प्रतियोगिताओं द्वारा हम अपने छात्रों के अंदर छुपी प्रतिभा को निखार कर उनके हृदय में सभी त्योहारों के प्रति श्रद्धा एवं सम्मान उत्पन्न कर रहे हैं और उन्हें स्वदेशी वस्तुओं के इस्तेमाल के लिए भी प्रेरित कर रहे हैं। नोट- इस प्रतिवेदन से संबंधित चित्र ई-मेल आई०डी०

Comments