एसडी पीजी कॉलेज पानीपत की छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्विधालय की मेरिट लिस्ट में स्थान पाकर मचाया धमाल
विश्वविधालय में प्रथम स्थान : चार होनहार विद्यार्थियों ने बीए इकोनॉमिक्स आनर्स में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय की मेरिट लिस्ट में किया चार स्थानों पर कब्ज़ा
BOL PANIPAT : एसडी पीजी कॉलेज पानीपत के चार होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्राओं ने कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र की बीए इकोनॉमिक्स आनर्स पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में मेरिट लिस्ट में पहला, पांचवा, छठा और सातवाँ स्थान पाकर कॉलेज और जिले का नाम रोशन किया. वानिकी ने प्रथम, नैंसी ने पांचवा,रजनी ने छठा और कल्पना ने सातवाँ स्थान पाकर बीए अर्थशास्त्र आनर्स पंचम सेमेस्टर में कुरुक्षेत्र विश्वविधालय कुरुक्षेत्र के अन्य सभी कालेजो को पीछे छोड़ते हुए यूनिवर्सिटी मेरिट लिस्ट में जगह बनाई. वानिकी ने 400 में से 376 अंक प्राप्त कर प्रथम, नैंसी ने 345 अंक प्राप्त कर पांचवा, रजनी ने 342 अंक प्राप्त कर छठा, और कल्पना ने 341अंक पाकर सातवाँ स्थान प्राप्त किया.
कुरुक्षेत्रविश्वविद्यालय के परीक्षा परिणाम घोषित करने के बाद यह जानकारी कॉलेज प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने दी. एसडी पीजी कॉलेज के प्रधान पवन गोयल, प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा और अर्थशास्त्र विभाग से प्रो सविता पूनिया, प्रो सुषमा दहिया और प्रो. रेखा गुप्ताने सभी छात्राओं की भरपूर प्रशंसा की और उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया. अर्थशास्त्र में आनर्स कोर्स के शुरू होने से जिले और राज्य के विद्यार्थींयों को बहुत लाभ मिला है.
अपने आशीर्वचन में प्राचार्य डॉ अनुपम अरोड़ा ने कहा की कॉलेज के बीए इकोनॉमिक्स आनर्स के छात्र बहुत ही होनहार है और उनसे अच्छे प्रदर्शन की सैदव उम्मीद रहती है. वानिकी, नैंसी, रजनी और कल्पनाने बीए इकोनॉमिक्स आनर्स पंचम सेमेस्टर की परीक्षा में अपनी मेहनत और लगन के बल पर विश्वविधालय में ये स्थान पाए है.कॉलेज में इसी उद्देश्य से बीए आनर्स की शुरुआत की गई थी ताकि छात्र-छात्राओ को एमए अर्थशास्त्र में प्रवेश लेने के बाद इस विषय को पढने और समझने में फायदा मिले और इन विद्यार्थियों का परिणाम भविष्य में इनके लिए संभावनाओं के अपार द्वार खोलेगा. कॉलेज यदि खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में अव्वल है तो शैक्षणिक गतिविधियों में भी इसका कोई सानी नहीं है. यूनिवर्सिटी की मेरिट लिस्ट में एक ही कॉलेज द्वारा मेरिट लिस्ट में इतने स्थान पाना कोई साधारण बात नहीं है. यह एक विलक्षण अपलब्धि है जिससे कॉलेज में उत्सव का माहौल है. उन्होनें अर्थशास्त्र विभाग के सभी प्राध्यापकों और एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी की तारीफ़ की. उन्होनें कहा की अर्थशास्त्र हमेशा एक प्रासंगिक एवं संभावनाओं से भरपूर विषय रहा है. इकोनॉमिक्स विषय में निपुणता प्राप्त करने वाले विद्यार्थी के लिए कैरियर में बहुत सारे विकल्प मौजूद है. स्कूलों, कॉलेजों, निजी एवं सरकारी कंपनियो में वाणिज्य के विशेषज्ञों के लिए प्रचुर संभावनाए मौजूद है.अर्थशास्त्र के बिना सरकारी या निजी किसी भी क्षेत्र में किसी भी योजना-परियोजना का प्रारूप तैयार करना और उसे कामयाब करना संभव नहीं है. नीति आयोग द्वारा नीति निर्धारण करना या फिर विश्व बैंक की योजनाओं को लागू करना, अर्थशास्त्र के विशेषज्ञों के बिना किसी भी स्तर पर एक कदम भी आगे बढ़ पाना असंभव है. किसी भी देश की अर्थव्यवस्था तभी मजबूत होगीजब उस देश की आर्थिक नीतियां बेहतर ढंग से संचालित होंगी और यही वजह है कि भारत में अर्थशास्त्र एक आकर्षक रोजगार क्षेत्र के रूप में युवाओं को लुभा रहा है.
पवन गोयल प्रधान एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी ने अपने आशीर्वचन में कहा की इन विद्यार्थियों ने दूसरे छात्र-छात्राओं को पढ़ने को लेकर नई दिशा दिखाई है. इनकी यह उपलब्धि दूसरे विद्यार्थियोंके लिए प्रेरणा का सबब बनेगी. एसडी कॉलेज प्रबंधकारिणी अपने हर छात्र एवं छात्रा के उज्जवल भविष्य के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और यहाँ के विद्यार्थी नैतिक एवं व्यवहारिक शिक्षा पाकर समाज और मानवता की सेवा करे यही उनकी कामना है. उन्होनें कहा की अर्थशास्त्र के क्षेत्र में आजकल अपार संभावनाए है. अर्थव्यवस्था और अर्थशास्त्र के बिना कुछ भी संभव नहीं है.
सभी विद्यार्थियों ने अपनी उपलब्धि का श्रेय कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापकों और अपने माता-पिता को दिया. वे आगे चलकर अर्थशास्त्र के क्षेत्र में प्रशासनिक सेवाओं में अपनी सेवा देना चाहते है. उन्हें इस विषय से बहुत लगाव है.वानिकी ने कहा की बीए इकोनॉमिक्स के बाद वे एमए अर्थशास्त्रकरना चाहती है. नैंसी ने कहा की इस उपलब्धि ने उन्हें पुनः अपने निर्धारित लक्ष्य की तरफ आगे बढने का हौंसला दिया है. इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों में प्रो रेखा गुप्ता,दीपक मित्तल उपस्थित रहे.

Comments