Tuesday, June 2, 2026
Newspaper and Magzine


छात्रों को नशे के खिलाफ जानकारी देकर जागरूक किया।

By LALIT SHARMA , in Crime in Panipat , at May 8, 2025 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT 08 मई 2025, जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई गई मुहिम के तहत पुलिस टीम ने वीरवार को ब्रहमकुमारीज संस्थान के साथ संयुक्त रूप से गांव भापरा, करहंस व माच्छरौली गांव के सरकारी स्कूल में छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की जानकारी देकर जागरूक किया।

नशा मुक्त अभियान के जिला में नोडल अधिकारी उप पुलिस अधीक्षक नरेंद्र कादियान ने कहा कि नशा करने वाले व्यक्ति को समाज व परिवार में कोई भी मान सम्मान नहीं करता है। नशा मनुष्य के शरीर को अंदर से खोखला कर देता है। नशे से शरीर का नुकशान होने के अतिरिक्त पैसों की भी बर्बादी होती है। नशा करने वाले व्यक्ति का ध्यान अपराध की तरफ बढ़ता है। युवाओं को नशे की गर्त से बचाने के लिए हरियाण पुलिस लगातार प्रयासरत है। पुलिस स्कूल, कॉलेज, फैक्टरी, गांव व कॉलोनियों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित कर आमजन व विद्यार्थियों को नशे के खिलाफ जागरूक कर रही है।

समालखा ब्रहमकुमारी सेवा केंद्र की संचालिका किरण व सहयोगी ममता ने इस दौरान छात्राओं को नशे के दूष्परिणों की विस्तार से जानकारी देते हुए कहा कि छात्र नशे से दूर रहकर पढ़ाई के साथ खेलों में हिस्सा लेकर जीवन को सवारें। खेल हमे नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करते है। अपने परिवार, दोस्तों व समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने बारें प्ररित करें। जिला व गांव को नशा मुक्त करने में पुलिस का सहयोग करें। छात्रों को नशे के दुष्परिणामों की जानकरी देकर जीवन में नशा न करने की शपथ दिलाई।

Comments