अवैध असला सप्लायर को सेक्टर 18 कट से गिरफ्तार किया.
BOL PANIPAT : 18 नवम्बर 2023, सीआईए वन पुलिस टीम ने अवैध असला सप्लायर को टोल टैक्स के नजदीक सेक्टर 18 कट से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुभाष निवासी इदगाह कॉलोनी के रूप में हुई।

सीआईए वन प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि उनकी टीम ने गत 18 सितम्बर को असंध रोड पुल के नीचे इदगाह कॉलोनी निवासी अंकित को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया था। पूछताछ में आरोपी अंकित ने उक्त देसी पिस्तौल कॉलोनी निवासी दोस्त दलीप पुत्र रणबीर व सुभाष पुत्र विनोद से 6 हजार रूपए में खरीदने बारे स्वीकारा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी अंकित ने बताया था की दोस्त दलीप व सुभाष ने उक्त पिस्तौल पहले रखने के लिए उसको दिया था। बाद में उसको अवैध पिस्तौल रखने का शौक हो गया तो उसने दोनों को पैसे देकर पिस्तौल खरीद लिया था।
थाना माडल टाउन में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपी अंकित को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद पुलिस टीम ने 5 अक्तूबर को असला सप्लायर आरोपी दलीप को गिरफ्तार किया था। पुलिस ने आरोपी दलीप के कब्जे से उसके आई नकदी में से बचे 200 रूपए बरामद कर आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजने के बाद आरोपी सुभाष की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे।
इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि सीआईए वन पुलिस टीम ने फरार चल रहे असला तस्कर आरोपी सुभाष को शुक्रवार को टोल टैक्स के नजदीक सेक्टर 18 कट से गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया उसने अवैध असला बेचकर हिस्से में आई 3 हजार रूपए की नकदी में से ज्यादातर पैसे खाने पीने में खर्च कर दिए। पुलिस ने आरोपी सुभाष के कब्जे से बचे 200 रूपए बरामद कर शनिवार को आरोपी सुभाष को माननीय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

Comments