धन्ना भगत की जयंती को लेकर सुभाष बराला ने दिया निमन्त्रण
भक्त शिरोमणि धन्ना की जयंती पर 23 अप्रैल को धनौरी में होगा राज्यस्तरीय जयंती कार्यक्रम, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री होंगे शामिल : बराला
BOL PANIPAT ,1अप्रैल। धन्ना भगत की जयंती पर्व को धूमधाम से मनाने के लिए हरियाणा सावर्जनिक उपक्रम ब्यूरो के चेयरमैन सुभाष बराला ने ताऊ देवी लाल कॉलेज मनाना में ज़िले की सामाजिक, धार्मिक संस्थाओं को निमंत्रण दिया। उन्होंने कहा कि 23 अप्रैल को हरियाणा सरकार भग्तिकाल के महान संत धन्ना भगत की जयंती कैथल ज़िले के धनोरी गांव में धूमधाम से मनाएगी जिसने मुख्यातिथि के तौर पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल व प्रदेश भर से बड़े बड़े नेता पहुंचेगे। सामाजिक संस्थाओं को निमंत्रण देने के बाद पत्रकारों से बातचीत में सुभाष बराला ने यह बात कही।
इस अवसर पर लोकसभा सांसद संजय भाटिया, राज्यसभा सांसद कृष्ण लाल पंवार,विधायक महिपाल ढांडा,भाजपा जिलाध्यक्ष डॉक्टर अर्चना गुप्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।

बराला ने कहा कि हरियाणा की भाजपा सरकार सर्व समाज के सभी महापुरुषों की जयंती प्रदेश स्तर पर मना रही है जिसके अंतर्गत धन्ना भगत की जयंती भी हरियाणा में पहली बार सरकार राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन कर रही है।
जयंती समारोह के संयोजक सुभाष बराला ने सभी को निमंत्रण देते हुए कहा कि इस समारोह में सभी ढोल धमाके के साथ पहुंच कर महापुरषों को नमन करने का काम करे। उन्होंने कहा कि संत व महापुरुष किसी एक जाति व समाज के नही बल्कि सर्वसमाज की धरोहर होते हैं। उन्होंने कहा कि महापुरषों की शिक्षाए समाज में आपसी भाईचारा , समरसता व प्रेम सौहार्द लाने का कार्य करते हैं। इसलिए हमें महापुरुषों को याद करना चाहिए उनके जन्मपर पर्व मनाने चाहिए। इस अवसर पर मीडिया कॉर्डिनेटर रणदीप घनगस, भाजपा नेता संजय छोकर, जाट धर्मार्थ सभा के प्रधान सुभाष कुहाड,निगम पार्षद संजीव दहिया,रविन्द्र भाटिया आदि भी उपस्थित रहे।

Comments