Thursday, June 25, 2026
Newspaper and Magzine


संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य उपसमिति द्वारा नराकास पानीपत के राजभाषा कार्यान्वयन का सफलतापूर्वक निरीक्षण

By LALIT SHARMA , in Business , at April 29, 2022 Tags: , , , , ,

BOL PANIPAT :- 29 अप्रैल, 2022, संसदीय राजभाषा समिति की आलेख एवं साक्ष्य उपसमिति द्वारा दिनांक 28.04.2022 को दिल्ली में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति, पानीपत के अध्यक्ष श्री गोपाल चंद्र सिकदर, कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख की उपस्थिति में पाँच सदस्य कार्यालयों 1) यूको बैंक 2) पंजाब नेशनल बैंक 3) केनरा बैंक 4) भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड 5) रेलवे डाक सेवा कार्यालयों तथा नराकास पानीपत का राजभाषा संबंधी कार्यों का सफलतापूर्वक निरीक्षण किया गया ।

निरीक्षण बैठक के प्रारंभ में श्री गोपाल चंद्र सिकदर, अध्यक्ष नराकास पानीपत एवं कार्यकारी निदेशक व रिफाइनरी प्रमुख ने  आलेख एवं साक्ष्य समिति के माननीय अध्यक्ष श्री भर्तृहरि महताब,  सदस्यों माननीय श्रीरंग अप्पा बारणे, माननीय श्री राम चन्द्र जांगड़ा, माननीय श्री प्रदीप टम्टा सहित, समिति सचिव श्री धर्मराज खटीक एवं समिति के अन्य अधिकारियों का  परंपरागत ढंग से स्वागत किया ।  

विचार-विमर्श कार्यक्रम के आरंभ में  नराकास पानीपत एवं उनके सदस्य कार्यालयों द्वारा किए जा रहे हिन्दी के प्रचार-प्रसार,  नव पहलों एवं हिन्दी से संबन्धित चलाई जा रही विशेष गतिविधियों को शामिल करते हुए श्रीमती प्रीति साह, सदस्य सचिव एवं हिन्दी अधिकारी  द्वारा एक संक्षिप्त प्रस्तुति दी गई । नराकास पानीपत की विभिन्न गतिविधियों को समिति सदस्यों ने सराहा ।

माननीय सांसदों द्वारा नराकास पानीपत के सभी कार्यालयों द्वारा प्रस्तुत की गई प्रश्नावली पर एक सार्थक चर्चा हुई तथा उनके द्वारा किए गए प्रश्नों का सभी कार्यालय प्रमुखों ने बड़े शालीनता एवं संतोषजनक ढंग से उत्तर दिया तथा समिति द्वारा हिन्दी के प्रगामी प्रयोग को बढ़ावा देने के लिए दिए गए सुझावों को पूरी तरह से लागू करवाने का विश्वास दिलवाया । 

विचार-विमर्श कार्यक्रम के दौरान संसदीय राजभाषा समिति  के माननीय सदस्यों ने दस्तावेजों का  भौतिक निरीक्षण भी किया । नराकास पानीपत तथा उनके सदस्य कार्यालयों द्वारा विभिन्न उत्कृष्ट कार्यों एवं उपलब्धियों को दर्शाते हुए लगाई गई भव्य प्रदर्शनी को उपरोक्त सभी महानुभावों ने बहुत रूचिपूर्वक देखा तथा खुले मन से सराहना की । समिति सदस्यों ने राजभाषा के  प्रचार प्रसार में  नराकास पानीपत द्वारा किए गए  कार्यों पर  प्रसन्नता जाहिर की ।

श्रीमती प्रीति साह सदस्य सचिव ने धन्यवाद ज्ञापन देते हुए संसदीय राजभाषा समिति के माननीय सदस्यों का आभार प्रकट किया तथा संसदीय राजभाषा समिति को विश्वास दिलवाया कि नराकास पानीपत, समिति द्वारा दिए गए सुझावों को अक्षरश: पालन करेगी और  भारत सरकार, गृह मंत्रालय के मार्गदर्शन से राजभाषा कार्यान्वयन में अपने उत्तरदायित्वों को पूरा निर्वाहन करेगी।  अंत में माननीय श्री भर्तृहरि महताब, अध्यक्ष, संसदीय राजभाषा समिति ने, समिति की ओर से श्री गोपाल चंद्र सिकदर के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हे नराकास पानीपत के सफल संचालन  के लिए हार्दिक बधाई दी।

Comments